'यह चुनाव महाभारत के युद्ध की तरह है', राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Amit Shah Speech Highlights : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ, इसलिए जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलता है।

amit Shah in BJP national convention

अमित शाह ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित।

Amit Shah Speech Highlights : दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में किसान का कल्याण हुआ और अर्थतंत्र भी मजबूत हुआ है। शहर और गांव का एक साथ विकास हुआ, इसलिए जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार लाने का मन बनाया है। पढ़ें राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन

अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

1. इस वक्त भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं और देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

2. यह चुनाव महाभारत के युद्ध की तरह है, जहां कौरव और पांडव थे। एक तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन। देशवासियों को दोनों में से किसी एक को चुनना है।

विज्ञापन

3. लोकसभा चुनाव में दो खेमा है- एक एनडीए और दूसरा परिवारवादी लोगों का इंडिया गठबंधन है। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। देश की जनता को तय करना है कि वो किसे चुनेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

4. सात परिवारवादी दलों का गठबंधन है इंडिया। चार-चार पीढ़ियों तक नेता नहीं बदलते हैं। देश निश्चित रूप से विकास की राजनीति करनी वाली सरकार चुनेगा। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को पीएम और लालू यादव का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना है। ममता बनर्जी का लक्ष्य अपने भतीजे को सीएम बनाना है।

5. अगर भाजपा परिवारवाद दल होता तो एक चाय वाले का बेटा पीएम नहीं बनता। बीजेपी में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है, क्योंकि हमने हमारी पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर रखा है।

विज्ञापन

6. हमने राम मंदिर का निर्माण कराया, लेकिन वो (इंडिया गठबंधन) प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में नहीं आए। उन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस ओबीसी की बात करती है, लेकिन उन्होंने ओबीसी के लिए क्या किया?

विज्ञापन

7. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन पहली बार भाजपा की मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम किया।

विज्ञापन

8. पहली बार पूरी दुनिया ने देश का गौरव महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न। हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ये पहचान बनाने का कार्य किया है।

विज्ञापन

9. केरल में इंडिया गठबंधन की सरकार है, जहां हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए और 300 से ज्यादा दिव्यांग हो गए। पश्चिम बंगाल में चुनाव में धांधली और हिंसा होती है, वहां भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन

10. हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। अगर हिंसा फैलाने वाला कोई गठबंधन है तो यही घमंडिया गठबंधन है। इस बार लोकसभा चुनाव में दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को जीत की संभावना नहीं दिखती है, इसलिए वे लोग आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ