JDU के अध्यक्ष पद से Lalan Singh ने क्यों दिया इस्तीफा? BJP ने बताई वजह

Lalan Singh resign: JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर BJP ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं…

lalan singh resigns

Lalan Singh के इस्तीफे पर ने BJP क्या कहा?

Bihar Politics: जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई। इस बैठक के दौरान राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की सिफारिश की।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव पर ध्यान देना चाहते हैं ललन सिंह

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, ललन सिंह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। उनके इस्तीफे को नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि नीतीश ही अब पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

‘नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को स्वीकार कर लिया’

विज्ञापन

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से नीतीश राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था। ललन सिंह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में खड़े होंगे, जिसके लिए उन्हें लगातार बाहर रहना होगा। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।

बीजेपी ने ललन सिंह के इस्तीफे की क्या वजह बताई?

विज्ञापन

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह के इस्तीफे पर कहा कि एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी भी इस प्रकार की विदाई स्वीकार नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी और नेतृत्व का विश्वास न रहे तो उस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। ललन सिंह को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।

विज्ञापन

नीतीश कुमार के समर्थन में लगे नारे

जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर जमकर जश्न मनाया। उन्होंने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे भी लगाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ