Live Updates
रोहिणी जोन के निगम पार्षद सुमन टिंकू रजौरा निष्कासित, BJP ने लिया एक्शन
दिल्ली बीजेपी ने रोहिणी जोन के निगम पार्षद सुमन टिंकू रजौरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया।
Breaking News: गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस बम स्क्वाड लेकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Bihar Breaking: राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए आरोप लगा रहे राहुल गांधी- शाहनवाज हुसैन
पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। शाहनवाज ने दावा किया कि मोदी लहर और भाजपा की मेहनत से परिणाम आते हैं जबकि कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी करती है।
Jammu Breaking: कटरा में एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कटरा में एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया।
11 years of Modi government: समस्याओं को टालना न तो नीति है और न ही रीति- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 1995 में नरसिम्हा राव जी के समय में चिनाब ब्रिज की आधारशिला रखी गई थी, अटल जी ने इसे "राष्ट्रीय महत्व की परियोजना" घोषित किया और पीएम मोदी ने इस परियोजना को पूरा किया और 6 जून 2025 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया। समस्याओं को टालना इस सरकार की न तो नीति रही है और न ही रीति। सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की और आज हम पूरी ताकत के साथ विकसित भारत की ओर छलांग लगाने के लिए तैयार हैं।
Breaking News: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने सीनियर डॉक्टर से मांगी माफी
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा सही था, लेकिन शब्द गलत थे।
भाजपा नीतियां झूठ के आधार पर है- 11 वर्ष पूरे होने पर बोले पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भाजपा सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि भाजपा नीतियां झूठ के आधार पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने सीजफायर कराया है अन्यथा परमाणु युद्ध हो जाता। इन्होंने इसका एक बार भी जवाब नहीं दिया कि यह सही है या गलत। शिक्षा और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
UP Breaking News: यूपी में होगी 44000 होमगार्ड की भर्ती, महिलाओं को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण
योगी सरकार जुलाई में 44000 पदों के लिए होमगार्ड की भर्ती करवाएगी। सिपाही भर्ती की तर्ज पर ही होमगार्ड भर्ती में परीक्षा और इंटरव्यू होगा। करीब 14 साल बाद यूपी में होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसमें 45 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन क र पाएंगे।
Maharashtra Breaking: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल हुए विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल हुए।
Maharashtra Breaking: शिवाजी के राज्याभिषेक शामिल होने के लिए रायगढ़ किला पहुंचे एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 352वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ किले पहुंचे।
Sonam Raghuvanshi Arrest: सोनम रघुवंशी पर सामने आया यूपी के एडीजी का बयान
सोनम रघुवंशी मामले में यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि वाराणसी गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काशी ढाबा पर एक युवती सोनम रघुवंशी मिली। उसकी उम्र 24 साल है। उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है। फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है।
UP Latest News: संभल में नदी जीर्णोद्धार पर क्या बोले डीएम?
संभल में नदी जीर्णोद्धार पर DM राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि हमने 5 नदियों को चिन्हित किया है जिसमें सोत नदी का पुनरुद्धार कर दिया है इसके बाद महावा नदी, अरिल नदी, वर्धमान नदी का पुनरुद्धार मनरेगा के द्वारा चल रहा है। जो महिष्मति नदी तीर्थ है वो कुल 87 देव तीर्थों में से एक है ये नगर क्षेत्र में है इसकी स्टडी करवाई जा रही है।
Breaking News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ी
दिल्ली में क्लासरूम घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुकिश्लें बढ़ सकती हैं। आज इस मामले में एसीबी की उनसे पूछताछ करेगी।
खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर बीजेपी के प्रचार अभियान से जुड़ी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में 12 बजे एक प्रेस वार्ता करेंगे। इसको लेकर बीजेपी शासित राज्यों में अगल-अलग कार्यक्रम होंगे। बीजेपी मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। उधर हरियाणा का हिसार एयरपोर्ट आज से ऑपरेशनल हो जाएगा। हिसार से पहली फ्लाइट चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। वहीं आईएमडी ने राजधानी दिल्ली में सोमवार को धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
4 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines