Live Updates
'बेगानी शादी में अब्दुल्ला बनने में...', उद्धव-राज ठाकरे पर CM फडणवीस का बड़ा बयान
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की मीडिया रिपोर्ट्स पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ये दो पार्टियां हैं, दो भाई हैं - उन्हें अपना काम तय करना है। एक बार जब वे अपना फैसला ले लेंगे, तो हम जवाब देंगे। तब तक, मीडिया को अटकलों की पतंग उड़ाने दें। मुझे इस पर प्रतिक्रिया क्यों देनी चाहिए? एक बात मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं। हालांकि हम नहीं जानते कि उनके बीच कितनी वास्तविक बातचीत हो रही है, लेकिन मीडिया में निश्चित रूप से बहुत सारी बातें हो रही हैं। इसलिए अभी के लिए मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।
शिमला के IGMC अस्पताल में एडमिट हुईं सोनिया गांधी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है।
'सुनील कुमार सिंह की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा', CM नीतीश कुमार का पोस्ट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर मर्माहत हूं। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।
'देश और राज्यों में एक साथ चुनाव होंगे तो...', सुनील बंसल का बयान
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील बंसल ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर कहा कि पूरे देश में एक जन अभियान के तहत आज दिल्ली में भी एक कार्यक्रम हुआ है। हम सभी का मानना है कि देश और राज्यों में एक साथ चुनाव होंगे तो देश के विकास की दिशा में इससे बहुत लाभ होगा। आज यहां समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले विशेषज्ञ मौजूद रहे और सभी ने अपनी राय रखी है।
'जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे...', CM देवेंद्र फडणवीस का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा कि इसका मतलब है कि राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है। जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे, तथ्यों को नहीं समझेंगे, खुद को और अपनी पार्टी को झूठा आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी नहीं जीत सकती। उन्हें जागना होगा और वास्तविकता को समझना होगा। अन्यथा, वे ऐसी बिन सिर-पैर की बातें करते रहेंगे, न तो राहुल गांधी समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, न ही लोग समझते हैं कि वे क्या कह रहे हैं।
Breaking News: दो दिन की पुलिस रिमांड पर जसबीर सिंह
मोहाली से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्ट किए गए जसबीर सिंह को कोर्ट ने आज दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बता दें कि पंजाब पुलिस अब तक 7 जासूसों को अरेस्ट कर चुकी है।
Breaking News: अमित शाह 8 जून को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी रविवार, 8 जून को एक दिन के तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। जहां पर वे पार्टी केे राज्य, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले शाह बंगाल और बिहार का दौरा कर चुके हैं। चुनावी राज्यों में गृहमंत्री के दौरे से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है।
Bihar Breaking News: शिक्षक फैज़ल खान के इंस्टीट्यूट पहुंचे बिहार के राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज पटना के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर फैज़ल खान उर्फ खान सर से मुलाकात की। इस दौरान वे खुद खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे और वहां छात्रों के साथ बातचीत भी की।
पीएम मोदी आज फ्रांस में प्राकृतिक आपदा सम्मेलन को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी आज फ्रांस के नीस में प्राकृतिक आपदा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को VC के जरिए संबोधित करेंगे। यह इस सम्मेलन का 7वां संस्करण होगा।
Delhi Latest News:दिल्ली सीएम को धमकी देने वाला शख्स अरेस्ट
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
Breaking News: दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले से 66 बांग्लादेशी किए जाएंगे डिपोर्ट
दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले से पुलिस ने 66 बांग्लादेशियों को पकड़ा है जो अलग-अलग इलाकों में चोरी छिपे रह रहे थे। अवैध रूप से रहने वाले इन बांग्लादेशियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस आज उन्हें FRRO के पास डिपार्टेशन सेंटर भेजेगी। इनमें से किसी के पास वीजा नहीं था और ये सभी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।
Up Latest News: यूपी में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण की मंजूरी
अब यूपी सरकार में अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी की नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसको लेकर आज गृहविभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Mumbai Breaking: शिवसेना के मुखपत्र में राज-उद्धव की फोटो एक साथ छपी
शिवसेना के मुखपत्र सामना में लंबे समय के बाद उद्धव और राज ठाकरे की फोटो एक साथ छपी है। फोटो के साथ उद्धव ठाकरे के बयान को दोहराया गया है कि जो महाराष्ट्र के लोगों के मन में होगा वहीं होगा।
Delhi Latest News: ईद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ईद-उल-अजहा के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
watch | ईद-उल-अजहा के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। pic.twitter.com/L5nZmOXQ6Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2025
Aaj Ki Taaza Khabar: हमारा प्रयास त्योहार अच्छे से संपन्न हो- DCP श्रवण कुमार सिंह
उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर लोग मरकजी ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंच रहे हैं। पूर्वी कानपुर के DCP श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग यहां, मरकजी ईदगाह पर मौजूद हैं जैसा कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश हैं कि सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। सभी अधिकारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। यहां पर स्वंयसेवी कर्मी हैं, जिनका भी सहयोग लिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अच्छे से कानून-व्यवस्था का पालन हो और त्योहार अच्छे से संपन्न हो।
watch | कानपुर, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा के मौके पर लोग मरकजी ईदगाह पर नमाज़ अदा करने पहुंच रहे हैं।
पूर्वी कानपुर के DCP श्रवण कुमार सिंह ने कहा, "हम लोग यहां, मरकजी ईदगाह पर मौजूद हैं जैसा कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश हैं कि सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहें... सभी अधिकारियों… pic.twitter.com/Fs6cxekYr9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2025
Delhi Breaking: दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते लोग
दिल्ली में ईद-उल-अजहा के मौके पर जामा मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते लोग।
Breaking News: भोपाल में नमाज अदा करने पहुंचे लोग
भोपाल में ईद-उल-अजहा के मौके पर सुबह की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे।
Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई की माहिम दरगाह में नमाज अदा करने पहुंचे लोग
ईद-उल-अजहा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद माहिम दरगाह में सुबह की नमाज अदा करने पहुंचे। वीडियो मुंबई का है।
watch | Mumbai | People in huge numbers offer morning Namaz at the Jama Masjid Mahim Dargah on the occasion of Eid Al Adha pic.twitter.com/7NyXv8m0vf
— ANI (@ANI) June 7, 2025
खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद के नाम से जाना जाता है, पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह पर्व हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। त्योहार को देखते हुए देश के सभी राज्यों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं ईद-उल-अजहा के कारण शनिवार को देश के तमाम बैंक बंद रहेंगे। श्रीनगर से कटरा के बीच आज से नियमित रुप से वंदे भारत की सेवाएं शुरू होंगी। बेंगलुरु में भगदड़ के मद्देनजर कर्नाटक सरकार लगातार एक्शन ले रही है। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
57 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines