ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों के बेहोश होने की खबरों पर ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग का बयान आया है। उन्होंने कहा कहा, “अधिक नमी के कारण एक-दो भक्त बेहोश हो गए। बचाव दल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। मंदिर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए भी यहां हूं कि ग्लूकोज और पानी पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल भी जाऊंगा कि जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है।”
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध हालत में रजवाहे में मिला है। सूचना पर डॉग स्क्वायड और सीओ बांगरमऊ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार शाम से लापता थी। शुक्रवार को उसका शव रजवाहे से बरामद किया गया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची गुरुवार शाम बाबा को पानी देने झोपड़ी में गई थी फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बच्ची की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। उन्नाव एसपी दीपक भूकर का कहना है कि जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर रहेंगे। 8 दिन की इस यात्रा में मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। ये पीएम मोदी की घाना की पहली द्विपीक्षीय यात्रा होगी। वह ब्राजील में 17वीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की पीड़िता के पिता ने कहा, “ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। मेरी बेटी के साथ जो हुआ, उसके बाद कई लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। उसके बाद भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कॉलेज के अंदर के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसमें सरकार की अहम भूमिका है, जिसके कारण ये सारी घटनाएं हो रही हैं… गिरफ्तार किए गए तीनों लोग TMC से हैं, इसलिए इस राजनीतिक पार्टी को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों… आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”
---विज्ञापन---
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादियों द्वारा पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले से संबंधित दिसंबर 2024 के मामले में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है, जिनमें से 3 अभी भी फरार हैं।
उत्तर के इटावा में यादव कथावाचक और ब्राह्मण यजमान के मामले की जांच अब झांसी पुलिस करेगी। इटावा एसएसपी के अनुरोध पर शासन ने इस मामले की जांच झांसी पुलिस को सौंप दी है। बता दें कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
---विज्ञापन---
नई दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में एक देश-एक चुनाव’ पर JPC ( संयुक्त संसदीय समिति) की बैठक 11 जुलाई को होगी। इस बैठक में पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जेएस खेहर शामिल होंगे। संसद भवन एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में डीवाई चंद्रचूड़ और जेएस खेहर अपने विचार रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे विज्ञान भवन आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह की औपचारिक शुरुआत करेगा।
---विज्ञापन---
ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटेन का एक F-35B विमान इंजीनियरिंग संबंधी समस्या के कारण तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मरम्मत के लिए इंतजार कर रहा है। ब्रिटेन ने विमान को हवाई अड्डे पर रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल सुविधा में ले जाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम के विशेषज्ञ उपकरणों के साथ पहुंचने के बाद विमान को हैंगर में ले जाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अन्य विमानों के निर्धारित रखरखाव में न्यूनतम व्यवधान हो। मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान सक्रिय सेवा में वापस आ जाएगा। सुरक्षा और सुरक्षा सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ग्राउंड टीमें भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखती हैं। हम भारतीय अधिकारियों और तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
पहलगाम हमले के मामले में गिरफ्तार परवेज अहमद और बशीर अहमद को को सुनवाई के लिए जम्मू में विशेष अदालत पेश किया गया। उनकी रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, NIA के पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं।
---विज्ञापन---
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 30 जून को हो सकता है। अगले एक हफ्ते में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं। इसके लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए किरेन रिजीजू को चुनाव अधिकारी बनाया है। उत्तराखंड के लिए हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल के लिए रविशंकर प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
---विज्ञापन---
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कोलकाता के लॉ कॉलेज के कैंपस में छात्रा से गैंगरेप हुआ है। आरोपियों में कॉलेज का स्टाफ और एक्स स्टूडेंट शामिल है। वारदात 25 जून की रात अंजाम दी गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कसबा थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जल शक्ति मंन्त्री सीआर पाटिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेटर लिखा है। इसमें SYL के मुद्दे पर बैठक बुलाने को कहा गया है। पिछले जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे पर बैठक की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 10 जुलाई के आसपास दिल्ली में SYL की मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हो सकती है।
---विज्ञापन---
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे की जांच आगे बढ़ गई है। विमानन सुरक्षा पर नागरिक उड्डयन सचिव को संसदीय समिति ने 8 जुलाई को तलब किया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ‘एक्स’ हैंडल पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एक साथ तस्वीर पोस्ट करके शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य हिंदी के खिलाफ एक एकीकृत मार्च होगा। ठाकरे इस मार्च के ब्रांड होंगे।
---विज्ञापन---
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में गोलियां मारकर कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भतीजे दीपक की हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दीपक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस इस घटना में गैंगवार का एंगल होने का संदेह जता रही है। दो आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और कई राउंड फायरिंग करके फरार हो गए। दीपक के शरीर पर 7 से 8 घाव दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: विदेश मामलों पर संसदीय समिति की बैठक आज शाम करीब 4 बजे संसद के एनेक्सी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शशि थरूर करेंगे। बैठक में भारत-बांग्लादेश संबंधों के भविष्य विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके तहत विशेषज्ञों/गैर-सरकारी गवाहों से साक्ष्य लिए जाएंगे, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को लेकर समिति की समझ को और व्यापक बनाया जा सके।
---विज्ञापन---
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ड्रग मनी केस में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। उनके घर पर रेड के दौरान समर्थकों को पुलिस के खिलाफ भड़काने की शिकायत दर्ज हुई है। जांच टीम ने मजीठिया के खिलाफ अधिकारियों को धमकाने, धक्कामुक्की करने, सबूत मिटाने की साजिश रचने और समर्थकों को हमले के लिए उकसाने की शिकायत दी है। विजिलेंस टीम के पास उस घर में केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के होने की सूचना थी। विजिलेंस टीम की शिकायत के अनुसार जान बूझकर उस जगह की तलाशी लेने से रोकने के लिए समर्थकों को भड़काया गया। विजिलेंस टीम को सबूत इकट्ठा करने से रोकने के लिए टीम पर हमला कराया गया। पुलिस अब मजीठिया के खिलाफ इस मामले में नया केस दर्ज कर सकती है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया है। एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़ फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसा थाना सैयां क्षेत्र में हुआ है।
---विज्ञापन---