लेह में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 6 की मौत

Leh Road Accident : लेह में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Leh Accident

लेह में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त।

Leh Road Accident : लेह से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुरक्षा बलों की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

एक स्कूल बस लेह से दुरबुक जा रहा थी, जिसमें 28 यात्री सवार थे। पहाड़ी इलाके दुकबुक के पास यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई और 200 मीटर गहरी में जा गिरी। खाई में गिरते ही बस में चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और फिर रस्सी के सहारे ऊपर सड़क पर ले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे में 22 यात्री घायल

सुरक्षा बलों ने एंबुलेंस से यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 22 घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किसी समारोह में जा रहे थे यात्री

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये यात्री स्कूल बस से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले लद्दाख में नदी पार करते समय एक टैंक हादसे की शिकार हो गया था, जिसमें भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ