बागेश्वर धाम के 7 श्रद्धालुओं को मौत की वजह आई सामने, मरने वालों में डेढ़ साल की बच्ची भी

Chhattarpur Accident Reasons: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 श्रद्धालुओं की मौत की वजह सामने आई है। हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ। उसके लालच और लापरवाही के कारण एक झटके में 7 लोगों की जान चली गई।

Chhatarpur Accident

Chhatarpur Accident

Chhatarpur Road Accident Reason: मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए सड़क हादसे में बागेश्वर धाम के 7 श्रद्धालु मारे और 6 घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे 39 पर झांसी खजुराहो जाने वाली सड़क पर गांव कदारी के पास हुआ। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छतरपुर SP अगम जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं हादसा होने की 3 वजहें भी सामने आई हैं। हादसा ऑटो ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है, जिसके खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी।

विज्ञापन

इन 3 कारणों से हुई ऑटो-ट्रक की टक्कर

छतरपुर SP अगम जैन ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में से 5 की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं 2 श्रद्धालुओं ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं हादसा होने की एक नहीं 3-3 वजह हैं। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और नींद की झपकी हादसे का कारण है। प्राथमिक जांच के अनुसार, ऑटो में करीब ड्राइवर समेत 15 सवारियां थीं। वहीं ड्राइवर तेज स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था। उसे नींद की झपकी लगी और ट्रक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। मरने वालों की शिनाख्त प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर​), जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका के रूप में हुई। अंशिका की उम्र सिर्फ डेढ़ साल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ