---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP ने निकाला मास्टरमाइंड ललित झा का TMC कनेक्शन, कोलकाता के बड़ा बाजार पहुंची पुलिस

Lalit Jha TMC Connection: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में फरार चल रहा ललित झा लंबे समय से कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में रह रहा था।

---खबर नीचे जारी है---

Lalit Jha TMC Connection: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में दिल्ली पुलिस को कोर्ट से चार आरोपियों के लिए 7 दिन की रिमांड मिल गई है। एक आरोपी ललित झा फरार बताया जा रहा है। उसे ही इस मामले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। अब ललित झा का कोलकाता कनेक्शन सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ललित झा कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में लंबे समय तक रहा था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसी के पास संसद में हंगामा करने वालों ने अपने फोन जमा किए थे। ललित ही सभी का वीडियो बनाकर मौके से फरार हो गया था।

उस वीडियो को उसने कोलकाता के एनजीओ संचालक नीलाक्ष आइच को भेजा था। गुरुवार को पुलिस हालीशहर स्थित ललित झा के साथी नीलाक्ष के घर भी पहुंची। पुलिस की पूछताछ जारी है।

इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। बंगाल भाजपा ने दावा किया है कि ललित झा तृणमूल कांग्रेस नेताओं का खास रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ललित झा की तस्वीर कैबिनेट मंत्री तापस रॉय के साथ जारी की।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने कहा है कि हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड ललित झा लंबे समय से TMC नेता तापस रॉय के साथ संपर्क में था। यह सबूत संसद हमले में तृणमूल नेताओं के मिलीभगत की जांच के लिए इस्तेमाल होने चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी TMC पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- ”संसद की सुरक्षा में चूक मामले में ललित झा का टीएमसी कनेक्शन सामने आया है। उनकी कई तस्वीरें टीएमसी नेताओं के साथ वायरल हो चुकी हैं। अब तक पूरे प्रकरण में शामिल लोगों का संबंध कांग्रेस, सीपीआई (माओवादी) और अब टीएमसी से पाया गया है।” मालवीय ने आगे लिखा- ”क्या यह साफ जाहिर नहीं है कि हताश ‘इंडिया गठबंधन’ ने मौजूदा सरकार को कमजोर करने के लिए भारतीय संसद पर हमला किया है?”

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री डॉ. शशि पांजा ने इसे सुकांत मजूमदार का पाखंड बताया। उन्होंने लिखा- पाखंड के नए कीर्तिमान स्थापित! आप इन सवालों को अपनी पार्टी के साथी बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के लिए बचाकर रखें।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

आप कुछ हद तक भटके हुए लगते हैं श्रीमान मजूमदार! दरअसल, बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस पर ही चार आरोपियों को पास जारी किए गए थे। सिम्हा का कहना है कि वे नए संसद भवन को देखना चाहते थे इसलिए लगातार विजिटर्स पास के लिए गुहार लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े थे। वह कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे उनका नाम हो जाए।

इनपुट: मनोज पांडे

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: सामने आया आरोपियों का भगत सिंह से कनेक्शन

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है संसद मामले का मास्टरमाइंड ललित

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: पढ़िए कौन हैं सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपी

ये भी पढ़ें: आखिर कैसे हो गई संसद भवन की सुरक्षा में चूक

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद के पास पर सदन में आए थे आरोपी

First published on: Dec 14, 2023 09:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola