---विज्ञापन---

देश angle-right

कोलकता से अलकायदा का सदस्य गिरफ्तार, इस बड़ी वारदात को देना था अंजाम

पश्चिम बंगाल: कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने रविवार को मोनिरुद्दीन खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मोनिरुद्दीन अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सदस्य है। वह इन संगठन को रसद सहायता प्रदान करने के लिए करता था। अदालत ने उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। West Bengal | […]

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल: कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने रविवार को मोनिरुद्दीन खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मोनिरुद्दीन अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सदस्य है। वह इन संगठन को रसद सहायता प्रदान करने के लिए करता था। अदालत ने उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है।

---विज्ञापन---

 

एसटीएफ के मुताबिक मोनिरुद्दीन खान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।  इससे पहले बंगाल पुलिस ने शनिवार को मुंबई एटीएस की मदद से दो खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के डीआइजी दीप नारायण गोस्वामी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने इनमें एक को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र और दूसरे को मुंबई के निर्मलनगर इलाके से गिरफ्तार किया। इनके नाम समीर हुसैन शेख (30) और सद्दाम हुसैन खान (34) है।

---विज्ञापन---

एसटीएफ के अनुसार, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन कुवैत- उल-हिंद से जुड़े हैं। इनमें सद्दाम को मुंबई पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) की मदद से पकड़ा गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। दोनों आतंकी बंगाल के दक्षिण 24 परगना का ही रहने वाला बताया जा रहा है। समीर देउलपोता के चांदनगर का जबकि सद्दाम डायमंड हार्बर के पुरुलिया कोस्टल थाना अंतर्गत अब्दुलपुर का रहने वाला है।

 

First published on: Nov 06, 2022 09:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola