Kolkata: छह ठिकानों पर छापेमारी, परिवहन कारोबारी के घर से अब तक 15 करोड़ बरामद

Mobile Gaming Application
विज्ञापन

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी के मामले अब तक 15 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है। खिदिरपुर में परिवहन कारोबारी के घर छापेमारी में पलंग के नीचे से यह रुपए बरामद हुए हैं। तीन मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है। सभी नोट प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे थे और 500 और 2000 के बंडल में हैं।

 

विज्ञापन

इसके अलावा कुछ देर पहले ईडी अधिकारी साल्ट लेक इलाके में एक कारोबारी के फ्लैट पर जांच के लिए पहुंचे हैं। यहां से भी रुपए मिलने की आशंका है। इससे पहले आज दिन भर में कोलकाता में छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी अधिकारियों की एक टीम ने बैंक अधिकारियों के साथ शनिवार को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में व्यवसायी निसार  खान के परिसरों में छापेमारी की।

कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी के बीच इलाके में केंद्रीय बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है। फेडरल बैंक के अधिकारियों की ओर से आरोपी आमिर खान और अन्य के खिलाफ ई-नगेट्स नाम के मोबाइल गेमिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

ईडी के अनुसार आरोपियों की ओर से शुरुआत में यूजर्स को कमीशन दिया गया था। इससे यूजर्स के बीच विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।कथित धोखेबाजों के तौर-तरीकों का विवरण देते हुए ईडी ने कहा, “जनता से अच्छी रकम इकट्ठा करने के बाद अचानक उक्त ऐप से निकासी बंद कर दी गई थी। इसके बाद प्रोफाइल की जानकारी सहित सभी डेटा को उक्त ऐप सर्वर से मिटा दिया गया था और इसके बाद ही यूजर्स को आरोपियों की चाल समझ में आई।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ