---विज्ञापन---

देश angle-right

नीरज चोपड़ा का देखा मैच, 4 साथियों के साथ डिनर किया; कोलकाता डॉक्टर रेप केस में पुलिस ने किए नए खुलासे

पुलिस के अनुसार पीड़िता के दोस्तों और अन्य मिलने वालों से पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। मामले में किसी प्रकार की भी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

Kolkata Doctor Rape-Murder Case Update: कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और उसका मर्डर करने के मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने ये बताया है कि पीड़िता वारदात से पहले बेहद खुश थी। दरिंदगी का शिकार होने से पहले उसने अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ डिनर किया और पेरिस ओलंपिक 2024 में खेल रहे नीरज चोपड़ा का मैच देखा था।

पुलिस को पीड़िता के साथ डिनर करने वाले उसके दोस्तों ने बताया कि वह नीरज के सिल्वर मेडल जीतने पर बेहद खुश थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठने लगी है।

---विज्ञापन---

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

पुलिस के अनुसार पीड़िता के दोस्तों और अन्य मिलने वालों से पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की भी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं, सोमवार को पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़िता ने डिनर करने के बाद नीरज चोपड़ा का थ्रो देखा और फिर वह सेमिनार हॉल में पढ़ने के लिए चली गई थी।

---विज्ञापन---

सीसीटीवी कैमरा से हुआ ये खुलासा

पूछताछ में पता चला है कि जब वह सेमिनार हॉल में गई थी कि उसके दोस्त उसके साथ नहीं थे। अनुमान है कि पढ़ाई करने के बाद देर रात वह सो गई होगी। यहां बता दें कि RG Kar Medical College जिसमें पीड़िता डॉक्टर रहती थी उसके सीसीटीवी कैमरा फुटेज में आरोपी सुबह करीब 4 बजे इमरजेंसी बिल्डिंग में आते हुए दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: NIRF Rainking 2024: IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्‍ट इंस्टीट्यूट, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

First published on: Aug 12, 2024 04:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola