हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तेलंगाना में रॉन्ग साइड डंपर ने रोडवेज को मारी टक्कर, 20 लोगों की मौत, पीएम ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान

तेलंगाना में रोडवेज और डंपर के बीच भीषण भिडंत हो गई है। हादसे में रोडवेज में सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा।

तेलंगाना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट पर रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर (टिप्पर) ने तेलंगाना रोडवेज को टक्कर मार दी। हादसा हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि डंपर ने बस के चिथड़े उढ़ा दिए। डंपर बस के आधे हिस्सा पर पलट गया। हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में करीब 70 लोग सवार थे। करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। रोडवेज बस तंदूर डिपो की है।

हादसे पर सीएम रेवंत रेड्डी ने शोक जताया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। सीएम ने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएस और डीजीपी को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि तेलंगाना के रंगारेड्डी में हुई दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है।

डंपर में बजरी थी, हादसे के बाद बजरी बस में सवार यात्रियों के ऊपर गिरी। बजरी गिरने से बस यात्रियों का दम घुटा और मौके पर मौत हो गई। बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी हादसा हुआ। बजरी के नीचे दबे शवों को निकालने का काम हो रहा है। सोमवार का दिन होने की वजह से बस में बड़ी संख्या में छात्र भी सवार थे। मृतकों में छात्र और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

हादसे पर तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सक्रिय होकर आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगा रेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। मंत्री ने आरटीसी अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन बने मंत्री, तेलंगाना के राज्यपाल ने दिलाई शपथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola