आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में शनिवार को बड़ी भगदड़ हो गई। श्रीकाकुलम जिले में वेंकटेश्वर मंदिर में घटना घटी। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं। सीएम ने हादसे पर दुख जताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

image (26)

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मची।

तेलंगाना में एक्टर विजय की रैली के बाद अब आंध्र प्रदेश में शनिवार को भगदड़ की बड़ी घटना हो गई है। श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। घटना में अब तक 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। कहा कि दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो गई थी। सीढ़ियों पर चढ़कर लोग ऊपर जा रहे थे। तभी अफरा तफरी शुरू हुई और भगदड़ मच गई। इससे लोग इस दूसरे के ऊपर भी गिरे। कई लोगों की दबकर मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों ने उठाने की कोशिश की, सीने को भी दबाया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। त्योहार के दिन भीड़ को नियंत्रित न कर पाने से सीधे पुलिस-प्रशासन के ऊपर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के सीएमओ ऑफिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ