---विज्ञापन---

देश angle-right

कश्मीर: आतंकियों के हमले में मोहम्मद ताहिर खान शहीद, बलिदान को किया सलाम

पंकज शर्मा, नई​ दिल्ली: बीते कल कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। ग्रेनेड हमले में घायल होने वाले पुंछ जिले के मेंढर सब डवीजन के गांव भाटादूड़ियां निवासी जवान मोहम्मद ताहिर खान जख्मों के घाव सहते हुए सुबह तड़के देश के लिए शहीद हो गए। हर तरफ मातम इस […]

---विज्ञापन---

पंकज शर्मा, नई​ दिल्ली: बीते कल कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। ग्रेनेड हमले में घायल होने वाले पुंछ जिले के मेंढर सब डवीजन के गांव भाटादूड़ियां निवासी जवान मोहम्मद ताहिर खान जख्मों के घाव सहते हुए सुबह तड़के देश के लिए शहीद हो गए।

हर तरफ मातम
इस बात की खबर आते ही पुंछ जिले के गांव भाटादूड़ियां में हर तरफ मातम छा गया। गांव के लोग शहीद के घर शोक प्रकट करने और दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान गांव के लाल के शहीद होने के गम में सभी दुकानें एवं कारोबार बंद कर लोग शहीद के शव के आने का इंतजार करने लगे।

---विज्ञापन---

सभी की आंखें नम
दोपहर बाद कश्मीर से मुगलरोड के रास्ते कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगे में लिपटा शहीद पुलिस जवान का शव उसके घर पहुंचा तो वहां मोजूद लोगों की आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी।महिलाएं जोर-जोर से रोने लगीं और हर कोई शहीद का चेहरा अंतिम बार देखने के लिए उसके शव की तरफ बढ़ने लगा।

इस बीच देर शाम करीब पांच बजे शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भी शामिल हुए। गांव में शहीद के पैतृक कब्रिस्तान के बाहर नमाजे जनाजा अदा की गई। जिसके उपरांत पुलिस की तरफ से शहीद को सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने शहीद साथी के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए बलिदान को सलाम किया। जिसके उपरांत शहीद के शव को सपुर्दे खाक कर दिया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2022 07:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola