देश भर की महिलाएं आज करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं. यह भारतीय संस्कृति का पर्व है, इस त्योहार को पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास का प्रतीक माना जाता है. आज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला उपवास करती हैं और भगवान से लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. शाम/रात को चांद देखने के बाद वह अपना व्रत तोड़ती हैं. इसको लेकर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग परंपरा है.
करवा चौथ का व्रत राजनीति, बॉलीवुड समेत तमाम क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी रखती है. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने तमाम महिलाओं के लिए राज निवास में करवा चौथ का त्योहार मनाया है. इस दौरान वह डांस करती भी दिखाई दीं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है. देश भर में महिलाएं अपने पतियों के लिए उपवास रखती हैं. मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं.
इसके साथ ही अभिनेता अनिल कपूर के घर इस त्योहार को मनाने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां एकत्रित हुई हैं, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं. क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा करवा चौथ मनाने के लिए अभिनेता अनिल घर पर पहुंची हैं.
अभिनेत्री रवीना टंडन भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने के लिए पहुंची.
भारतीय विवाहित जोड़े करवा चौथ का त्योहार मनाते दिखे. करवा चौथ के नजदीक आने के साथ ही त्योहारों में रौनक देखने को मिली. जयपुर, नोएडा, दिल्ली समेत कई शहरों में मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़ीं.
मथुरा जिला कारागार में भी यह त्योहार खास अंदाज में मनाया गया. जेल प्रशासन और समाजसेवी संस्था खजानी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 36 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा. इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines