जिसने उंगली पकड़ चलना सिखाया, उसी पिता का हत्यारा बना बेटा, बोला- मेरी मां को रोज मारता था

Karnataka Raichur son killed father: कर्नाटक के रायचूर में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि उसका पिता उसकी मां को प्रताड़ित करता था, इससे परेशान होकर उसने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

Bihar crime news

File Photo

विज्ञापन

Karnataka Raichur son killed father:  बेटे को जिस पिता ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। दरअसल, कर्नाटक रायचूर में आरोपी बेटे ने अपने पिता की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसका पिता उसकी मां को प्रताड़ित करता था।  इतना नहीं उसने लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना मन बदलकर पुलिस को खुद जाकर सूचना भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को खुद दी हत्या की सूचना

पुलिस ने सोमवार को बताया कि कर्नाटक के रायचूर जिले में एक बेटे ने अपनी मां को प्रताड़ित करने के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान देवरभूपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय शीलावंता के रूप में हुई और पीड़ित 55 वर्षीय बंदी तिम्मन्ना थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी शीलावंता ने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हालांकि उसने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने अपना मन बदल लिया और पुलिस को अपने कृत्य के बारे में सूचित किया और गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन

Son kills father to protect mother from torture

पिता करता था पत्नी को आए दिन प्रताड़ित

मिली जानकारी के मुताबिक, बंदी थिमन्ना कथित तौर पर अपनी पत्नी को हर समय प्रताड़ित करता था और शीलावंता द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी आरोपी की मां को परेशान करना जारी रखा। रविवार को इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले अपने छोटे बेटे को कमरे में जाने के लिए कहा, फिर उसने एक बड़ा पत्थर उठाया और अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया था कि उसका मृत पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और उसके बेटे ने अपनी मां को प्रताड़ित होते नहीं देख पाने के कारण गुस्से में आकर ऐसा किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ