नई दिल्ली: कर्नाटक के मैंगलुरु के कांकनाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक एक ऑटो में आग लग गई। इस घटना में चालक और एक यात्री को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑटो में ले जाया जा रहा था बैग

मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त (सीपी) एन शशि कुमार ने कहा, “आज शाम करीब 5 बजे कांकनाडी थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा में आग लग गई। आग लगने का कारण ऑटो में सवार एक यात्री द्वारा ले जाया जा रहा बैग लग रहा है।” ऑटो चालक और यात्री झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

विज्ञापन

अफवाह पर विश्वास न करने की अपील

सीपी कुमार ने आगे स्थानीय लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की। उन्होंने कहा, “आग लगने के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को बुलाया गया है। जनता को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।” आगे की जांच चल रही है।

निष्कर्ष पर जाना जल्दबाजी

पुलिस ने कहा- “निष्कर्ष पर जाना जल्दबाजी होगी। चालक ने कहा कि उसने आग देखी। इसके बाद अफरातफरी मच गई। चालक और यात्री का इलाज चल रहा है और अभी बोलने में असमर्थ हैं। हम जनता से अफवाह नहीं फैलाने का अनुरोध करते हैं। उन्हें शांत रहना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए।” घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक इमारत के पास ऑटो रुकने के बाद उसमें विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ