'ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया', कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे की भयावह कहानी, सुनें यात्रियों की जुबानी

Kanchanjunga Express Train Accident : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन भिड़ गई, जिसमें कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री कोच के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची बचाव टीम ने यात्रियों को बाहर निकाला।

Kanchanjunga Express Train Accident

Kanchanjunga Express Train Accident (ANI)

Kanchanjunga Express Passengers Statement On Train Accident : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। एक मालगाड़ी ने पीछे से अगरतला से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मालगाड़ी के डिब्बे एक्सप्रेस के कोच ऊपर चढ़ गए, जिससे 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। आइए खुद यात्रियों से जानते हैं हादसे की पूरी कहानी।

तेज झटके साथ रुकी ट्रेन

क्षतिग्रस्त कोच के पास खड़े कंचनजंगा एक्सप्रेस के एक यात्री ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से थोड़ी दूरी पर स्थित रंगापानी के पास उनकी ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। दूसरे यात्री ने कहा- उसे अचानक तेज आवाज के साथ एक जोरदार झटका लगा और ट्रेन रुक गई। बाहर निकलकर देखा तो ट्रेन से एक मालगाड़ी टकराई हुई थी। एक अन्य यात्री ने बताया कि हम चाय पी रहे थे, तभी ट्रेन अचानक झटके के साथ रुक गई।

सीट से गिर पड़ी महिला

यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने हादसे को याद करते हुए कहा कि ट्रेन के झटके से वह अपनी सीट से गिर पड़ी। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। हमें खुद को संभालने और यह समझने में कुछ समय लगा कि आखिर क्या हुआ है। कंचनजंगा एक्सप्रेस के कोच S6 में बैठे अगरतला के एक व्यक्ति ने कहा कि हादसे के बाद वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी तरह से क्षतिग्रस्त कोच से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर काफी देर से बचाव कार्य शुरू हुआ।

घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री

आपको बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दिन में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने कहा था कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने सिग्नल की अनदेखी की, जिससे यह हादसा हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ