JEE Main 2023: NTA ने जारी किया जेईई मेन का नोटिफिकेशन, जनवरी-अप्रैल में होगी परीक्षा

JEE Main 2023 Notification

JEE Main 2023 Notification

विज्ञापन

JEE Main 2023: JEE Main 2023-24 के एग्जाम के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा दो सत्रों में पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी।

Advertisment

यहां करें आवेदन

NTA ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि पहले सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

  • 15 दिसंबर से 12 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन फार्म
  • 12 जनवरी 2023 रात 11:50 तक भरी जा सकेगी फीस
  • परीक्षा के लिए शहरों के नाम का ऐलान- जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड- जनवरी 2023 के तीसरे हफ्ते में
  • परीक्षा की तिथि 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023

CUET 2023: सीयूईटी यूजी और पीजी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें सिलेबस समेत रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

विज्ञापन

पेपर में यह होगा 

जानकारी के मुताबिक मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। जो एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

13 भाषाओं में परीक्षा 

पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है। जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ