हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jammu Kashmir: अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले में पोशक्रीरि इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सामने से आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर चले मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

अभी पढ़ें – Srinagar: तेज धमाके के साथ आसमान में फैला धुंआ, नष्ट किया गया 35 किलो आईईडी

 

 

अभी पढ़ें – सोनाली फोगाट की बेटी को पुलिस सुरक्षा देने के लिए DGP से सिफारिश

विज्ञापन

वहीं, एडीजीपी कश्मीर ने ट्वीट कर लिखा मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है। दोनों ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदद्दीन के सदस्य थे। दोनों 9 अप्रैल 2021 व 29 मई 2021 को तीन अलग-अलग लोगों की हत्या में शामिल थे। इससे पहले बीते दिन भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां के बसकुचन इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। हालांकि इस दौरान आतंकवादी भागने में कामयाब रहे थे और सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन बंद कर दिया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola