Srinagar: तेज धमाके के साथ आसमान में फैला धुंआ, नष्ट किया गया 35 किलो आईईडी
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

श्रीनगर: श्रीनगर खानोमोह इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों को मिला 35 किलोग्राम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) देर शाम नष्ट कर दिया गया। जारी वीडियो में तेज धमाके के बाद आसमान में धुंआ फैल गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के खानमोह इलाके में इस आईईडी को नष्ट किया है।
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
#WATCH | Jammu and Kashmir Police destroyed an IED weighing 30-35Kgs which it recovered in the Khanmoh area of Srinagar https://t.co/QYfe0Sh8Tp pic.twitter.com/LEts7cLtTZ
— ANI (@ANI) September 6, 2022
इससे पहले आज दोपहर में सुरक्षा बलों ने करीब 35 किलोग्राम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया था। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फाेटक मिलने पर सुरक्षाबलों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के खानमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर सेना द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। बाग क्षेत्र की तलाशी के दौरान 30-35 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद हुआ।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: