---विज्ञापन---

देश angle-right

सोनाली फोगाट की बेटी को पुलिस सुरक्षा देने के लिए DGP से सिफारिश

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने को लेकर DGP से सिफारिश की है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की उम्र मात्र […]

---विज्ञापन---

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने को लेकर DGP से सिफारिश की है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की उम्र मात्र 15 वर्ष है, सोनाली फोगाट की मृत्यु के उपरांत उनकी बेटी यशोधरा ही उनकी संपत्ति की वारिस है।

अभी पढ़ें Jammu Kashmir: अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

---विज्ञापन---

मां-बाप की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात यशोधरा के जीवन की सुरक्षा न केवल उनके परिवार की जिम्मेदारी है बल्कि हरियाणा की बेटी होने के नाते हरियाणा पुलिस का दायित्व बनता है कि जब तक सोनाली फोगाट के केस की जांच चल रही है तब तक उसकी बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करे।

पुलिस का उसके साथ होना आवश्यक
सोनाली फोगाट की आकस्मिक मृत्यु की जांच के लिए बेटी यशोधरा को विभिन्न स्थानों पर आना जाना पड़ता है जिस कारण पुलिस का उसके साथ होना आवश्यक है। उन्होंने आगे लिखा- मौजूदा स्थिति को देखते हुए सिफारिश की जाती है कि जब तक सोनाली हत्याकांड की जांच चल रही है तब तक सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करवाने के निर्देश जारी किए जाएं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Congress: कल से कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा, 150 दिनों में तीन हजार किमी का सफर होगा तय

हाल ही सोनाली फोगाट मर्डर केस मामले में नया ऐंगल सामने आया है। सोनाली के ड्राइवर का दावा है कि वह जिन महंगी गाड़ियों में घूमती थीं उनमें से एक भी उनके नाम पर नहीं थी। उनका पीए सुधीर सांगवान इन कारों को बेच चुका था या फिर अपने नाम ट्रांसफर करा चुका था। उसने यहां तक दावा किया कि सोनाली के पास बेटी की स्कूल फीस भरने के भी पैसे नहीं थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 06, 2022 07:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola