पुलवामा में UP के मजदूर की गोली मारकर हत्या, उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर तंज- क्या यही सामान्य स्थिति है?

Jammu Kashmir Pulwama targeted killing Uttar Pradesh labourer Shot Dead By terrorists: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग सामने आई है। पुलवामा में सोमवार को आतंकवादियों ने एक मजदूर को गोली मार दी।

Jammu Kashmir, Pulwama targeted killing, Uttar Pradesh, J&K Pulwama

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir Pulwama targeted killing Uttar Pradesh labourer Shot Dead By terrorists: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग सामने आई है। पुलवामा में सोमवार को आतंकवादियों ने एक मजदूर को गोली मार दी। जिसकी बाद में मौत हो गई। मरने वाला मजदूर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसकी पहचान मुकेश के रुप में हुई। वह रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गया था। 24 घंटे में यह दूसरी आतंकी घटना है।

रविवार की दोपहर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेल रहे इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी पर लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों ने हमला किया था। उनकी आंख, पेट और गर्दन में तीन गोलियां लगी थीं। इंस्पेक्टर वानी का ऑपरेशन किया गया। हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अचानक गोली चलने की आई आवाज

पुलिस ने बताया कि पुलवामा में नौपुरा के साथ सटे टुमची में सोमवार की दोपहर अचानक गोली लगने की आवाज आई। आवाज सुनकर लोग दौड़े तभी मजदूर को घायल पाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

हम हमले के पीछे के लोगों को छोड़ेंगे नहीं

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले और आज हुई श्रमिक की हत्या में शामिल लोगों को जल्द चिन्हित कर लिया जाएगा। हम हमले के पीछे के लोगों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान के हाथ होने का इशारा किया। कहा कि पड़ोसी देश को यहां जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं है।

कुवपाड़ा में एक आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मारकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रविवार रात को केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह इलाके में तलाशी के दौरान आतंकवादी का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

उमर अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा

पुलवामा और श्रीनगर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हालात सामान्य हैं तो चुनाव क्यों नहीं हो रहे, बहाना क्या है? कल श्रीनगर में एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मार दी गई। आज मैंने सुना है कि पुलवामा में कुछ हुआ है। अगर यह सामान्य स्थिति है तो ठीक है। कुछ दिन पहले एलजी यहां आए थे, लोगों को उनके घरों में बंद कर दिया गया था, और वे बाहर नहीं निकल सकते थे और घूमें-फिरें। मैं सीएम के तौर पर यहां आता था, लेकिन मैंने कभी शहर बंद नहीं किया। जब हम सड़कों पर यात्रा करते थे तो हमने कभी लोगों को उनके घरों में बंद नहीं रखा। यह सामान्य स्थिति क्या है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ