जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी

Jammu-Kashmir Indian Army Police joint operation One terrorist killed: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना और पुलिस द्वारा आधी रात को चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली हैं। यहां पर एक लश्कर के आतंकी को ढेर कर दिया गया है। साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी

Jammu-Kashmir Indian Army Police joint operation One terrorist killed: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर/टीआरएफ का एक आतंकवादी मारा गया है। सेना और पुलिस ने यह ऑपरेशन 30 नवंबर-01 दिसंबर 23 की मध्यरात्रि को पुलवामा के अरिहाल में चलाया था। सेना और पुलिस ने विशिष्ट खुफिया इनपुट पर इन ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मारे गए आतंकी की पहचान पिंजूरा शोपियां के अय्यूब अली के रूप में में की गई है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News 24 whatsapp channel

तलाशी अभियान जारी

सेना ने बताया कि आतंकी के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। वह दो महीने पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जानकारी के अनुसार, इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल हो गया था। जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सेना और पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ