जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में अब तक 7 की मौत, अमित शाह बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं

Terrorist Attack in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। 5 साल बाद राष्ट्रपति शासन हटा, 10 साल बाद प्रदेश में सरकार बनी और उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के पुश्तैनी विधानसभा क्षेत्र आतंकी हमला भी हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।

Jammu Kashmir Gangderbal Terrorist Attack

जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला। (File Photo)

विज्ञापन

Jammu Kashmir Gangderbal Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बीती रात आतंकी हमला हुआ। अंधाधुंध फायरिंग में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में डॉक्टर और मजदूर शामिल हैं। 2 बंदूकधारियों ने एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों पर गोलियां बरसाईं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन दि रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा की ही शाखा है। आतंकी हमला उस शहर में हुआ है, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पुश्तैनी विधानसभा सीट है। पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने आतंकी हमले की पुष्टि की है। इस विधानसभा सीट से उमर अब्दुल्ला के दादा शेख अब्दुल्ला और उसके बाद उनके पिता फारूक अब्दुल्ला चुनाव जीतकर विधायक रह चुके हैं।

 

Advertisment

मरने वालों में एक कश्मीरी डॉक्टर शामिल

आतंकी हमले में मरने वालों में कश्मीरी डॉक्टर, मजदूर और श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर टनल के निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी शामिल है। मरने वाले लोग 3 राज्यों के निवासी हैं। मरने वालों की शिनाख्त बिहार निवासी सेफ्टी मैनेजर फहिमन नसीन, बिहार निवासी ताहीर एंड संस कंपनी के कर्मचारी मोहम्मद हनीफ और कलीम, मध्य प्रदेश निवासी मैकेनिकल इंजीनियर अनीफ शुक्ला, कश्मीर निवासी डॉ शहनवाज और गुरमीत सिंह के रूप में हुई। यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में 9 जून 2024 को रियासी में हुए आतंकी हमले के बाद सबसे घातक हमला था। उस समय आतंकियों ने वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस पर फायरिंग की थी, जिसमें 9 तीर्थयात्री मारे गए थे और देशभर में इस हमले की निंदा हुई थी।

 

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह के कड़ी कार्रवाई के संकेत

पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे दम तोड़ चुके थे। हमला घने जंगल वाले इलाके में हुआ, लेकिन सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर किया गया नृशंस आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह हमला जम्मू-कश्मीर में पहली बार नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हुआ है। 2019 में प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया गया था और अनुच्छेद 370 के तहत इसका विशेष दर्जा वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ