भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Jammu Kashmir Congress
विज्ञापन

Jammu Kashmir Congress: भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर कांग्रेस (Jammu Kashmir Congress) की ओर से भाजपा के पूर्व नेता और मंत्री चौधरी लाल सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसके बाद से दीपिका नाराज थीं।

विज्ञापन

दीपिका बोलीं- वैचारिक आधार पर छोड़ रही हूं पार्टी

ट्विटर पर दीपिका पुष्कर नाथ ने कहा कि वह वैचारिक आधार पर पार्टी छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में कठुआ में आठ साल की लड़की से बलात्कार मामले में आरोपियों को बचाने वालों में चौधरी लाल सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि चौधरी लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति के बाद मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

दीपिका पुष्कर नाथ ने ट्वीट किया, “लाल सिंह ने बलात्कारियों को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को बांट दिया था और भारत जोड़ो यात्रा बिलकुल इसके विपरीत है। यात्रा का उद्देश्य देश को जोड़ना है। वैचारिक आधार में मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ कोई मंच शेयर नहीं कर सकती।

विज्ञापन

बता दें कि 2018 में कठुआ मामले के दौरान जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन वाली सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकार में वन मंत्री रहे चौधरी लाल सिंह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी जहां फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला संजय राउत, एमवाई तारिगामी, महबूबा मुफ्ती विभिन्न स्थानों पर यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ