Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

1 जुलाई से ‘नो फ्लाइंग जोन’ में होंगे कौन से क्षेत्र? अमरनाथ यात्री जान लें बदले हुए नियम

Amarnath Yatra 2025: 1 जुलाई से कई नियमों में बदलाव हो गया है। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा की भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, जिसके बाद आज से पहलगाम और बालटाल समेत सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन एरिया में रखा गया है। इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर दी गई है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 1, 2025 08:57
Jammu Kashmir Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में केवल दो दिन का समय बचा है। 3 जुलाई से इसकी शुरुआत हो जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बीते दिन सिक्योरिटी चेक के लिए संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। साथ ही यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं, आज यानी 1 जुलाई से पहलगाम और बालटाल समेत सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन में रखा गया है।

कब से कब तक रहेगा नो फ्लाइंग जोन?

इसके लिए 16 जून 2025 के सरकारी आदेश सामने आया, जिसमें इस बदलाव की जानकारी दी गई। आदेश के मुताबिक, अमरनाथजी यात्रा के सभी मार्गों को, जिसमें पहलगाम और बालटाल भी शामिल हैं, वहां पर 1 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है। अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान यात्रा क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं नहीं मिलेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra में सुरक्षा को लेकर हुई टेंशन दूर, पुलिस ने दिखाई तैयारियों की झलक

यात्रियों को दी गई सलाह

यात्रा से पहले यात्रियों को इस पर ध्यान देने की बात कही गई है। आदेश में कहा गया कि योजना बनाने वाले यात्री पैदल पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान टट्टुओं और पालकी की सेवाएं भी ले सकते हैं। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

रूट का कैसे पता करें?

यात्रियों को यात्रा के पूरे रूट की जानकारी चाहिए, तो उसके लिए वह श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। वहां पर पवित्र गुफा तक पहुंचने के रूट की पूरी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि अमरनाथजी दो मार्गों से पहुंचा जा सकता है, यानी लगभग 32 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग या लगभग 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग। बालटाल सड़क मार्ग से श्रीनगर से लगभग 95 किलोमीटर दूर है। बोर्ड की वेबसाइट पर हेल्प डेस्क भी मिल जाएगी, जहां पर यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल दी गई है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra के दौरान मिलेंगी अस्पताल, बेड, एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं, CMO ने दिया यात्रा पर ताजा अपडेट

First published on: Jul 01, 2025 08:22 AM

संबंधित खबरें