'हाइजैक हुए विमान में मेरे पिता भी थे', एस जयशंकर ने किया बड़ा खुलासा

S Jaishankar Statement On Hijacking Plane : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साल 1984 में हाइजैक हुए विमान को लेकर बड़ा खुलासा किया। जयशंकर ने यह भी बताया कि उस वक्त उन्होंने विमान को छुड़वाने में क्या भूमिका निभाई थी?

S Jaishankar

एस जयशंकर ने कंधार हाइजैक विमान को लेकर किया बड़ा खुलासा।

विज्ञापन

Jaishankar Revelation On Kandahar Hijacked Plane : इन दिनों कंधार विमान हाइजैक पर बनी वेब सीरीज IC 814-द कंधार हाइजैक सुखियों में है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वेब सीरीज को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब प्लेन को हाइजैक किया गया था, उस वक्त उनके पिता भी उसी विमान में थे, जबकि एक युवा अधिकारी के तौर वे (जयशंकर) हाइजैक करने वाले लोगों से डील करने वाली टीम में शामिल थे।

स्विटजरलैंड के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जिनेवा में भारतीय लोगों को बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने ये वेब सीरीज तो नहीं देखी है, लेकिन उस विमान हाइजैक की घटना को करीब से देखा था। साल 1984 में जब प्लेन हाइजैक हुआ था, तब वे एक युवा सरकारी अधिकारी थे। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पिता कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम भी उसी विमान में थे।

विज्ञापन

इस घटना में किसी की जान नहीं गई : विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि वे भी हाईजैकर्स से बातचीत करने वाली टीम के हिस्सा थे। इस मामले में सबसे अच्छी बात यह रही कि किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और मामला निपट गया। इस घटना के करीब 3-4 घंटे के बाद उन्होंने अपनी मां को फोन किया और बताया कि प्लेन हाइजैक हो गया और वे अभी घर नहीं आ सकते हैं। तभी यह भी पता चला कि उनके पिता भी उसी विमान में थे।

विज्ञापन

हाईजैकर्स से 36 घंटे चली थी बातचीत : जयशंकर

विज्ञापन

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह दिलचस्प था कि एक ओर वे उस टीम का हिस्सा थे, जो प्लेन को छुड़ाने पर काम कर रही थी। दूसरी ओर वे उस परिवार के सदस्य थे, जो सरकार पर दबाव बना रहा था। आपको बता दें कि 24 अगस्त 1984 को दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडियन एयरलाइंस के विमान को पठानकोट से अपहरण कर दुबई ले जाया गया था, जिसमें 68 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। करीब 36 घंटे की बातचीत के बाद खालिस्तानी समर्थक हाईजैकर्स ने सरेंडर कर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छोड़ दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ