Congress Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों चर्चा में हैं। आयकर विभाग की टीम की तीन राज्यों- ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। इन नोटों की गिनती करने में आईटी टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब इस पूरे मामले पर आईटी का बयान सामने आया है।
आईटी टीम ने छह दिसंबर को की छापेमारी
आयकर विभाग ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आईटी की टीम ने छह दिसंबर 2023 को एक समूह पर छापेमारी की और जब्ती अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के 10 जिलों में फैले 30 से अधिक परिसरों को कवर किया गया। यह समूह देशी शराब के निर्माण और बिक्री, विदेशी शराब की बॉटलिंग, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाने के व्यवसाय में लगा हुआ है।
आईटी के मुताबिक, इस समूह का पूरा व्यवसाय झारखंड की राजधानी रांची में रह रहे एक परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस परिवार का एक सदस्य राजनेता भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इन सबूतों के शुरुआती विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब ब्रिकी के रिकॉर्ड और बेहिसाब नकदी के आवाजादी का पता चलता है। इसके अलावा, अघोषित नकदी प्राप्तियों के विवरण का भी पता चला है।
यह भी पढ़ें: छापेमारी में बरामद पैसा उनका नहीं… कांग्रेस सांसद धीरज साहू बोले- एक-एक पैसे का हिसाब दूंगा
शराब कारोबार से मिली आय को छिपाया
समूह से जुड़े कर्मचारियों ने भी यह स्वीकार किया है कि जो नकदी बरामद हुई है, वह समूह की आय ही है। इसकी पुष्टि परिवार के एक सदस्य ने भी की। सर्च ऑपरेशन के दौरान जो बातें निकलकर सामने आ रही हैं, उससे यह साफ है कि समूह शराब के कारोबार से मिली आय को छिपाने में लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 351 करोड़ रुपये बरामद, जानें ताजा अपडेट
आयकर विभाग के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान 351 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और 2.80 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण जब्त किए गए। इनमें से 329 करोड़ रुपये को बोलांगीर और संभलपुर जिले में जीर्ण-शीर्ण इमारतों में छिपाए गए थे।
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
23 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines