लखनऊः 15 अगस्त को देश में बड़ी आतंकी घटना को नाकाम किया गया है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी-एटीएस) ने मंगलवार शाम आजमगढ़ (Azamgarh) से सुबाउद्दीन आजमी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसी का दावा है कि यह खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) का सक्रिय सदस्य है। साथ ही लोगों को इस आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए लालच देता था। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था। प्रदेश और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां उसके घर और अन्य ठिकानों की तलाश कर रही है। वहीं सुबाउद्दीन के परिवार वालों ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
कब्जे में लिए मोबाइल के डाटा से उड़े होश
जानकारी के मुताबिक यूपी-एटीएस की टीम ने मंगलवार शाम को आतंकी संगठन आईएसआईएस से सीधे तौर पर जुड़े आजमगढ़ जिले के मेहमूदपुरा निवासी सुबाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों ने जब कब्जे में लिए उसके मोबाइल का डाटा खंगाला तो उनके होश उड़ गए। सामने आया है कि सुबाउद्दीन आतंकी संगठन से जुड़ा था। साथ ही लोगों को इस संगठन में शामिल होने के लिए लालच देता था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करता था। सुबाउद्दीन लोगों को दिखाने के लिए बुनकरी का काम करता है। संगठन का बाकी लोगों से बात करने के लिए खास तरह के एप का इस्तेमाल करता था।
भारी मात्रा में कारतूस और अन्य सामान बरामद
यूपी एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि सुबाउद्दीन आईएसआईएस के लिए लोगों की भर्ती कराने का काम करता था। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर कट्टरवादी विचारधारा को फैला रहा था। इसी के जरिए लोगों को आतंकी संगठनों से जोड़ने के लिए लालच देता था। इसके लिए उसने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर अपने चैनल बना रखे थे। जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस ने सुबाउद्दीन के पास से भारी मात्रा कारतूस और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। जिनके वह कथित तौर पर बम बनाने में इस्तेमाल कर ने वाला था।
संबंधित खबरें
'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
1 hr agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
1 hr agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
10 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
11 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
12 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
13 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
14 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines