हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

19 राज्यों में क्यों नहीं बरस रहे बादल? 11 दिन से एक ही जगह अटका मॉनसून; जानें- कौन हैं मॉनसून के 5 'विलेन'

मौसम विभाग को उम्मीद है कि जून के आखिरी हफ्ते में इन प्रणालियों में बदलाव होगा और बंगाल की खाड़ी में नई हलचल शुरू होते ही मॉनसून का यह चक्रव्यूह टूटेगा.

विज्ञापन

देश में इस साल मॉनसून की शुरुआत तो दमदार रही और महज 15 दिनों के भीतर यह 19 राज्यों तक पहुंच भी गया, लेकिन इसके बाद मॉनसून की रफ्तार को मानो किसी की नजर लग गई है. सम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मॉनसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में ही अटका हुआ है और 8 जून के बाद से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा है.

इस अभूतपूर्व गतिरोध के कारण उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं और इन इलाकों में सामान्य के मुकाबले 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

यह भी पढ़ें : भारत के 5 सबसे खूबसूरत मानसून रेलवे ट्रैक, सफर के दौरान हर मोड़ पर आपको दिखेंगे दिलकश नजारे

विज्ञापन

आंकड़ों में समझें सूखे का संकट

1 जून से 18 जून के बीच के देशव्यापी आंकड़े बेहद डराने वाले हैं. इस अवधि में पूरे देश में सामान्य से 38% कम बारिश दर्ज की गई है. राज्यों की बात करें तो मॉनसून की बेरुखी से सबसे खराब स्थिति गुजरात की रही, जहां सामान्य से 79% कम बारिश हुई है. वहीं, महाराष्ट्र में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं, यहां सामान्य से 78% कम वर्षा दर्ज की गई है.

हालांकि, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली में रुक-रुक कर प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह भीषण गर्मी को शांत करने के लिए काफी नहीं है. यूपी और राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में पारा अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Monsoon Late Reason: क्यों लेट हुआ मानसून, कब तक होगा एक्टिव? दिल्ली UP में बारिश कब?

वो 5 सिस्टम, जिन्होंने रोका मॉनसून का रास्ता

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अमूमन मॉनसून को रोकने के लिए कोई एक फैक्टर जिम्मेदार होता है, लेकिन इस बार एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम ने मिलकर मॉनसून की राह में एक मजबूत दीवार खड़ी कर दी है.

विज्ञापन

अरब सागर में नमी वाली हवाओं का दम निकलना – भारत में अच्छी बारिश के लिए अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मुख्य ईंधन होती हैं, लेकिन इस समय ये हवाएं बेहद कमजोर पड़ चुकी हैं और आगे नहीं बढ़ पा रही हैं.

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की सुस्ती – अरब सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार धीमी होने से महाराष्ट्र और उसके आसपास के तटीय इलाकों तक पर्याप्त नमी नहीं पहुंच पा रही है.

विज्ञापन

कमजोर ‘क्रॉस-इक्वेटोरियल फ्लो’ – भूमध्य रेखा को पार करके भारत की तरफ आने वाली मानसूनी हवाओं में इस बार नमी का स्तर बेहद कम है, जिससे मॉनसून का पूरा सिस्टम कमजोर पड़ गया है.

‘लो-प्रेशर सिस्टम’ का अकाल – मॉनसून को आगे खींचने के लिए अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मजबूत कम दबाव के क्षेत्र का बनना अनिवार्य होता है, लेकिन दोनों ही समुद्रों में फिलहाल ऐसा कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन पा रहा है.

विज्ञापन

मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) की बेरुखी – बादलों को आगे बढ़ाने वाला वैश्विक सिस्टम यानी MJO इस समय बेहद कमजोर है. इसका मुख्य काम दक्षिण भारत के समुद्रों से बादलों को उत्तर भारत की ओर धकेलना होता है, लेकिन इसके शांत होने से बादलों का मार्च रुक गया है.

यह भी पढ़ें : EL Nino Alert: एल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा, PM मोदी ने राज्यों को किया अलर्ट

विज्ञापन

आगे क्या?

मौसम विभाग को उम्मीद है कि जून के आखिरी हफ्ते में इन प्रणालियों में बदलाव होगा और बंगाल की खाड़ी में नई हलचल शुरू होते ही मॉनसून का यह चक्रव्यूह टूटेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola