भारत के 5 सबसे खूबसूरत मानसून रेलवे ट्रैक, सफर के दौरान हर मोड़ पर आपको दिखेंगे दिलकश नजारे
Beautiful Railway Track: अगर आप मानसून में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन से सफर कीजिए, क्योंकि कुछ ट्रैक ऐसे हैं जिनकी खूबसूरती बारिश में दोगुना बढ़ जाती है.हरे-भरे पहाड़, झरने, बादल और घाटियों के बीच ट्रेन का सफर यादगार बना देते हैं.

Monsoon Mein Kaha Ghume: बारिश में बहुत सारी चीजें खूबसूरत लगती हैं. रास्तों का मजा दोगुना हो जाता है, खासतौर पर पहाड़ों के बीच का. हरियाली, झरने, बादलों से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं मन को सुकून देते हैं. अगर आप मानसून में घूमने के शौकीन हैं तो ट्रेन से सफर करना आपके लिए यादगार एक्सपीरियंस साबित हो सकता है. भारत में कई ऐसे रेलवे ट्रेक हैं, जो बारिश के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगते. इन रास्तों पर ट्रेन की खिड़की से दिखने वाले नजारे आपकी नजरें हटने नहीं देंगे. अगर आप चाहें तो मानसून में इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
माथेरान रेलवे ट्रैक
2 / 6आप माथेरान रेलवे से महाराष्ट्र जा सकते हैं, क्योंकि मुंबई जाने के लिए लोग अक्सर इस रास्ते को सेलेक्ट करते हैं खासतौर से बारिश में. इस दौरान माथेरान हिल रेलवे बहुत ही खूबसूरत लगता है. बता दें, माथेरान एशिया का कार फ्री हिल स्टेशन है, जहां की हवा बहुत ही फ्रेश है. इसे भी पढ़ें- दुनिया के वो देश जहां फैला है सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें किस नंबर पर है भारत?
कन्याकुमारी रेलवे ट्रैक
3 / 6यह एक छोटा सा रेलवे ट्रैक है, लेकिन बहुत ही खूबसूरत है. इस दौरान आपको नारियल के खूबसूरत पेड़, हरियाली और केरल की वास्तुकला के नजारे देखने को मिलेंगे. बता दें यह रास्ता दक्षिण से होकर गुजरात और कन्याकुमारी की ओर जाता है.
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक
4 / 6यह रास्ता इतना खूबसूरत है कि इसे यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल कर दिया गया है. छोटी टॉय ट्रेन देवदार के जंगलों, बादलों और पहाड़ों के बीच से गुजरती है. इस दौरान 100 से ज्यादा सुरंगें, पहाड़ी गांव और बादलों से ढकी वादियां देखने को मिलती है.
नीलगिरि माउंटेन रेलवे ट्रैक
5 / 6ऊटी जाने वाला नीलगिरि माउंटेन रेलवे ट्रैक मानसून में किसी फिल्मी दृश्य जैसा दिखाई देता है. बारिश के मौसम में यहां की पहाड़ियां हरी चादर से ढक जाती हैं और रास्ते में कई छोटे-छोटे झरने नजर आते हैं. जिंदगी में एक बार आपको यहां सफर जरूर करना चाहिए.
सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ट्रैक
6 / 6दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन का सफर मानसून में और भी जादुई हो जाता है. बारिश के दौरान यहां बादलों से घिरे पहाड़, चाय के बागान और धुंध से ढकी घाटियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. इस दौरान चाय बागान, धुंध से ढके पहाड़ और सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे. इसे भी पढ़ें- मिलावटी हल्दी आपके चेहरे को कर सकती है खराब, मार्केट से खरीदते वक्त इन बातों पर दें ध्यान



















