---विज्ञापन---

सरकार ने जारी किए GDP से जुड़े आंकड़े, पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर

INDIA GDP 2023: संजीव त्रिवेदी, नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को विकास दर से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए। सरकार का कहना है कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (जून-अगस्त) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। वहीं पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में ये विकास दर 6.1 फीसदी रही। बता दें कि पिछले […]

INDIA GDP 2023: संजीव त्रिवेदी, नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को विकास दर से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए। सरकार का कहना है कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (जून-अगस्त) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। वहीं पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में ये विकास दर 6.1 फीसदी रही। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी तिमाही (जून-अगस्त) में 13.1 फीसदी विकास दर दर्ज की गई थी।

---विज्ञापन---

जीडीपी प्रिंट काफी हद तक स्ट्रीट अनुमान के अनुरूप आया। अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि सेवा क्षेत्र और अधिक पूंजीगत व्यय के कारण अर्थव्यवस्था एक वर्ष में सबसे तेज वार्षिक गति दर्ज कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान जताया था। ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट या सकल घरेलू उत्पाद (GDP) देश में पैदा होने वाले सभी सेवाओं और सामानों के कुल मूल्य को कहा जाता है।

इससे यह पता चलता है कि विशेष समय में अर्थव्यवस्था ने कैसा प्रदर्शन किया है। अगर जीडीपी डेटा में कमी दिखती है तो इसका मतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था ढीली हो रही है। कहा जाता है कि भारत जैसे देश के लिए साल दर साल जीडीपी ग्रोथ हासिल करना जरूरी है। इससे बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

First published on: Aug 31, 2023 06:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola