सेना का एक और हेलीकॉप्टर क्रैश; गुजरात के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग, नौसेना के 3 अधिकारी लापता

Indian Coast Guard Helicopter Crash: इंडियन एयरफोर्स के बाद इंडियन नेवी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। अरब सागर में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई, लेकिन हादसे में नेवी के 3 अधिकारी लापता हो गए हैं, जिनमें से एक पायलट है।

Indian Coast Guard Helicopter

Indian Coast Guard Helicopter

Indian Navy Helicopter Emergency Landing: सेना का एक और हेलीकॉप्टर आज क्रैश हुआ। भारतीय नौसेना के विंग भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की गुजरात के पास अरब सागर में क्रैश लैंडिंग कराई गई। हालांकि पानी में लैंडिंग होने से हेलीकॉप्टर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार 4 में से 3 क्रू मेंबर्स लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

एक मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन बाकी 3 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इनमें से एक हेलीकॉप्टर का पायलट है और 2 अधिकारी हैं, जिनकी तलाश में नेवी के 4 जहाज और 2 एयरक्राफ्ट लगे हैं। बता दें कि बीते दिन राजस्थान के बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग 29 फाइटर जेट क्रैश हुआ था। हालांकि प्लेन में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, लेकिन क्रैश होने के बाद प्लेन धू-धू कर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

लैंडिंग के वक्त धड़ाम से हेलीकॉप्टर पानी में गिरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का हेलीकॉप्टर गुजरात में बाढ़ राहत कार्यों में जुटा था, लेकिन बीती रात पोरबंदर तट से करीब 45 किलोमीटर दूर अरब सागर के ऊपर हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई। इसलिए पायलट को पानी में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। वह लैंडिंग के समय धड़ाम से पानी में गिरा, जिससे हेलीकॉप्टर में सवार चारों लोग डूब गए।

विज्ञापन

क्योंकि पायलट ने इमरजेंसी मैसेज भेज दिया था, इसलिए नेवी रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया, बाकी लापता हो गए। उनकी तलाश जारी है। हादसे की जानकारी नेवी के आला अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी का पता लगाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर मोटर टैंकर हरि लीला पर उतरना था, लेकिन वह हादसाग्रस्त हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ