दुबई से आ रहे विमान में यात्री की 'करतूत' से हड़कंप, कोलकाता पहुंचते ही हुआ गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

Indian Man Smoking In Flight

Indian Man Smoking In Flight

Indian Man Smoking In Flight : विमान यात्रा के दौरान लोगों द्वारा किए जा रहे नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में इंडिगो की फ्लाइट के वॉशरूम में एक यात्री चुपके-चुपके स्मोकिंग कर रहा था। इस दौरान क्रू मेंबर ने ऐसा करते देख लिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

इसके बाद एयरलाइंस प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम सुवम शुक्ला है। इंडिगो की यह फ्लाइट दुबई से कोलकाता आ रही थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई।

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारी के अनुसार, दुबई से कोलकाता आ रही फ्लाइट में सुवम शुक्ला नाम का यात्री भी सवार था। वह अचानक  वॉशरूम में घुस गया और अंदर धुम्रपान करने लगा। इस दौरान केबिन क्रू के अलावा, एक यात्री ने भी सुवम शुक्ला को वॉशरूम में सिगरेट पीते हुए देख लिया। इसके बाद तत्काल इकी सूचना पायलट को दी गई।

इस बाबत एयरलाइंस कर्मियों ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रंबधन को सूचित किया।इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से भी संपर्क किया गया। वहीं, विमान के उतरते ही सीआइएसएफ अधिकारियों ने सुवम शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर बिधाननगर सिटी पुलिस के तहत हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुवम शुक्ला पर विमान नियम के अंतर्गत 1937 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि विमान यात्रा के दौरान धुम्रपान करना पूरी तरह वर्जित है। इसके चलते बड़े हादसे का भी खतरा भी रहता है।

यहां पर बता दें कि इससे पहले विमान यात्रा के दौरान एक युवक द्वारा शराब के नशे में महिला पर पेशाब करने का मामला भी सामने आ चुका है। यह इकलौता मामला नहीं है कि इससे मिलते-जुलते कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ