India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत ने कहा कि वह मालदीव से अपने सैनिकों को हटाएगा। अब सैनिकों की जगह वहां भारतीय नागरिक काम करेंगे। भारत इस समय मालदीव में काम कर रहे 3 एविएशन प्लेटफॉर्मों से भारतीय सैनिकों को हटाएगा। पहले प्लेटफार्म से 10 मार्च तक भारतीय फ़ौज हटा दी जाएगी, जबकि बचे 2 प्लेटफार्म से 10 मई तक सैनिकों को हटाया जाएगा।
मालदीव में अब गैर-फौजी भारतीय करेंगे काम
भारत और मालदीव के बीच हाई लेवर कोर ग्रुप की मीटिंग में यह फैसला हुआ। कोर ग्रुप की अगली बैठक फरवरी में ही मालदीव की राजधानी माले में होगी। सूत्रों के अनुसार, हटाए गए एविएशन प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय फौज की जगह अब गैर-फौजी भारतीय काम करेंगें। इससे पहले, 14 जनवरी को भारत और मालदीव ने मालदीव में हाई लेवल कोर ग्रुप की पहली बैठक की थी।
द्विपक्षीय सहयोग की हुई समीक्षा
मालदीव के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक और विकास साझेदारी के क्षेत्र में साझेदारी को बेहतर बनाने और बढ़ाने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। इस बात पर भी सहमति हुई कि उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की तीसरी बैठक फरवरी के अंतिम सप्ताह में आपसी सहमति वाली तारीख पर माले में होगी।
मालदीव में तैनात हैं 70 भारतीय सैनिक
इससे पहले, मालदीव की स्थानीय मीडिया ने खबर दी थी कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार से 15 मार्च से पहले भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है।गौरतलब है कि मालदीव में भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का चुनाव में किया गया मुख्य वादा था। मौजूदा समय में मालदीव में डोर्नियर 228 समुद्री गश्ती विमान और दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ लगभग 70 भारतीय सैनिक तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: अखाड़ा बन गई मालदीव की संसद, सांसदों के बीच जमकर हुई मारपीट, देखिए वीडियो
पदभार संभालने के दूसरे दिन, मुइज्जू ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार से मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति मुइज्जू ने दावा किया था कि भारत सरकार के साथ बातचीत के बाद भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने पर सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें: तेजी से बदल रही मालदीव में टूरिज्म मार्केट की तस्वीर, भारतीय पर्यटक घटे और चीनी बढ़े
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines