अखाड़ा बन गई मालदीव की संसद, सांसदों के बीच जमकर हुई मारपीट, देखिए वीडियो

Fight In Maldives Parliament: मालदीव की संसद रविवार को कुश्ती के अखाड़े में बदल गई। सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Maldives MPs Fighting in parliament

Maldives MPs Fighting in parliament

विज्ञापन

Fight In Maldives Parliament : मालदीव की संसद का आज विशेष सत्र बुलाया गया था लेकिन जो हुआ वह कुछ ज्यादा ही खास हो गया। दरअसल, हाल ही में चुनाव जीतने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट को अनुमति देने के लिए यह सत्र बुलाया गया था। लेकिन इस दौरान सत्ताधारी और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Advertisment

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद एक दूसरे पर लात-मुक्के बसा रहे हैं। एक सांसद को जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता है और दूसरा सांसद उसे घसीटते हुए अपने पैर से उसकी गर्दन दबाता हुआ दिखता है। कुछ सांसद उन्हें अलग करने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विपक्षी सांसदों को सत्ताधारी पार्टी के लिए बनाए गए चैंबर में प्रवेश करने से रोका गया था।

सांसदों को नहीं दी अनुमति

रिपोर्ट्स के अनुसार सांसदों के बीच लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट में शामिल चार सांसदों को अनुमति देने से मना कर दिया। बता दें, सत्ताधारी पीपल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) ने संसद में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए एमडीपी को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन

बाल खींचे, लात-घूंसे चलाए

इस घटना के एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद एक दूसरे के बाल खींच रहे हैं और लात-घूंसे बरसा रहे हैं। संसद की स्पीकर के पास जाकर सांसदों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए और स्पीकर को काम करने से रोकते हुए भी देखा जा सकता है। स्पीकर को भी परेशान होकर अपने कान बंद करने हुए देखा जा सकता है। इस मामले के बाद से ही मालदीव की राजनीति तनाव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ