Maldives Beach

तेजी से बदल रही मालदीव में टूरिज्म मार्केट की तस्वीर, भारतीय पर्यटक घटे और चीनी बढ़े

India drops In Maldives’ Top Tourism Markets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की ओर से अपमानजनक टिप्पणी करना वहां के पर्यटन क्षेत्र को काफी भारी पड़ा है।

India drops In Maldives’ Top Tourism Markets : अपने खूबसूरत बीच और लग्जरी टूरिज्म के लिए मशहूर मालदीव के पर्यटन क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत के साथ विवाद के बीच छुट्टियों के दौरान मालदीव का रुख करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेज गिरावट आई है। यहां के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार तीन सप्ताह के मालदीव आने वाले पर्यटकों में भारतीय समूह तीसरे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, चीनी टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर पहुंचा चीन

मालदीव के लिए भारतीय पर्यटक लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं। साल 2023 में मालदीव की टूरिज्म मार्केट में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत थी। यहां की टूरिज्म वेबसाइट के अनुसार 2024 की शुरुआत में भारत मालदीव के पर्यटन में तीसरे स्थान (7.1 प्रतिशत मार्केट शेयर) पर था। वहीं, चीन टॉप 10 में भी शामिल नहीं था। लेकिन अब भारत जहां पांचवें स्थान पर है तो चीन तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। चीन के बाद चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम का नाम आता है।

विज्ञापन

Maldives Tourism Market Data

बनी हुई है तनाव की स्थिति

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से भारत और मालदीव के बीच गंभीर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह विवाद तब से चल रहा है जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे और लोगों से यहां घूमने आने की अपील की थी। इसे लेकर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार में कुछ मंत्रियों ने इस पर बेहद अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव के विरोध में एक तेज लहर चलने लगी थी और इसका असर साफ देखने को मिला।

विज्ञापन

इस दौरान बायकॉट मालदीव हैशटैग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा था। बड़ी संख्या में भारतीय मालदीव की ट्रिप कैंसल करने लगे थे। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का रुख भी भारत विरोधी है। एक ट्रैवल कंपनी ईजमाईट्रिप ने तो मालदीव के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग ही बंद कर दी। कई सेलेब्रिटीज ने भी लोगों से अपील की है कि घूमने के लिए मालदीव जाने के बजाय भारत में ही खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें। इस विवाद के बीच लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ