Parmod chaudhary
Read More
Cyber attack avoid ways: लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं। डीएमके नेता दयानिधि मारन और एक्टर आफताब शिवदासानी की ओर से भी हाल ही में ऐसी शिकायतें दी गई हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने में जरा भी देर नहीं लगा रहे। पहले साइब स्कैम से आम लोगों को ठगा जाता था। लेकिन अब ठगों के निशाने पर बड़े लोग भी आने लगे हैं। लेकिन साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं।
पहले दयानिधि मारन के मामले में चर्चा हो रही है। सांसद ने शिकायत दी थी कि उनके साथ 99999 रुपये का फ्रॉड किया गया है। बता दें कि दयानिधि मारन पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे और तमिलनाडु के पूर्व सीएम रहे पूर्व डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि के पोते हैं। उन्होंने कोई ओटीपी भी नहीं बताया था। उनकी पत्नी प्रिया मारन के पास बिना पहचान वाले नंबर से फोन 3 बार आया। उनका एक्सिस बैंक में अकाउंट है। जो पत्नी के साथ जॉइंट है। पत्नी ने किसी को खाते के बारे में नहीं बताया। फिर राशि कटने का मैसेज आया।
वहीं, आफताब शिवदासानी से मैसेज के जरिए ठगी की गई। उनको केवाईसी अपडेट करने का मैसेज आया था। ऐसा नहीं करने पर अकाउंट सस्पेंड करने की बात कही गई थी। जैसे ही एक्टर ने अनजान लिंक पर क्लिक किया, खाते से 149999 रुपये डेबिट हो गए। अभिनेता ने जब बैंक से संपर्क किया, तो यह फ्रॉड निकला। फिर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।