पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई के भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने के बाद दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है. अन्नामलाई के पार्टी से अलग होते ही उनके समर्थन में कई राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा से अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है. ये सभी समर्थक अब अन्नामलाई के नए ‘स्वयंसेवक आंदोलन’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
इस बड़े घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में एक गंभीर बहस छेड़ दी है – क्या आक्रामक राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले अन्नामलाई का जाना तमिलनाडु में भाजपा के बढ़ते आधार को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा, या फिर पार्टी इस झटके से उबर जाएगी?
यह भी पढ़ें : अन्नामलाई के बाद BJP को एक और बड़ा झटका, तमिलनाडु में एक और बड़े नेता ने छोड़ा साथ
आंकड़ों में अन्नामलाई का सफर
इसमें कोई दो राय नहीं है कि साल 2020 की शुरुआत में जब भाजपा ने अन्नामलाई को आगे बढ़ाया, तो राज्य में पार्टी की विजिबिलिटी काफी बढ़ गई. 2022 के निकाय चुनाव में अन्नामलाई के नेतृत्व में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़कर चेन्नई के 20 से अधिक वार्डों में दूसरा स्थान हासिल किया और मजबूत मानी जाने वाली अन्नाद्रमुक (AIADMK) को तीसरे नंबर पर धकेल दिया.
2024 का लोकसभा चुनाव में इसी हौसले के दम पर बीजेपी 2024 में अकेले चुनावी मैदान में उतरी. पार्टी को करीब 11% वोट शेयर तो मिला, लेकिन वो एक भी सीट जीतने में नाकाम रही. हालांकि, कई सीटों पर उसने AIADMK को तीसरे स्थान पर बनाए रखा.
यह भी पढ़ें : अन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
लेकिन जब बात व्यक्तिगत चुनावी जीत की आई, तो अन्नामलाई का जादू आंकड़ों में नहीं बदल सका. वे 2021 का विधानसभा चुनाव अरवाकुरिची सीट से करीब 24 हजार वोटों से हार गए और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में कोयंबटूर सीट पर भी द्रमुक (DMK) के हाथों उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
BJP क्या बोल रही?
पार्टी के भीतर मची इस भगदड़ और टूट की खबरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है. उन्होंने कहा, ‘अन्नामलाई के बाहर निकलने से भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कद्दावर नेता है. मैं बाकी नेताओं से अपील करता हूं कि वे किसी अन्य आंदोलन में जाने के लिए पार्टी न छोड़ें.’
यह भी पढ़ें : अन्नामलाई के बाद BJP को एक और झटका! कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह
‘त्रिकोणीय’ मुकाबला
तमिलनाडु में असली चुनौती युवाओं के वोट बैंक को लेकर खड़ी हो गई है. सूबे में करीब 1.18 करोड़ युवा मतदाता हैं, जिन्हें लुभाने के लिए इस समय बड़ा राजनीतिक दांव खेला जा रहा है. अभिनेता से नेता बने विजय अब सूबे के मुख्यमंत्री हैं और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है. वहीं, उदयनिधि स्टालिन को द्रमुक (DMK) अगली पीढ़ी के सबसे बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है. इनके अलावा 42 वर्षीय अन्नामलाई अब भाजपा से अलग होकर अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में हैं, जिससे वे युवाओं के एक बड़े हिस्से को अपने पाले में ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें : K Annamalai Networth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं के अन्नामलाई? जिनके इस्तीफे से BJP में हड़कंप
7 महीने बाद होना है असली फैसला
अन्नामलाई का व्यक्तिगत राजनीतिक वजूद कितना मजबूत है और उनके जाने से बीजेपी को जमीनी स्तर पर कितना नुकसान हुआ है, इसका पहला असली टेस्ट अगले 7 से 8 महीनों में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में देखने को मिलेगा. चुनाव ही तय करेंगे कि तमिलनाडु में भाजपा दूसरे नंबर की लड़ाई में बनी रहेगी या फिर से हाशिए पर चली जाएगी.
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
2 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
9 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
15 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
17 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines