---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

अन्नामलाई के बाद BJP को एक और झटका! कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

Captain Amarinder Singh will Rejoin to Congress: तामिलनाडु के के अन्नामलाई के बाद पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं, जिस पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ा दावा किया है. जानिए क्या है पूरी खबर.

---विज्ञापन---

Captain Amarinder Singh will Rejoin to Congress: पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की एक बार फिर कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बात को हवा किसी और ने नहीं, बल्कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी है.

भूपेंद्र हुड्डा ने क्या किया दावा?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके संपर्क में हैं. हुड्डा ने कहा, “वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे पुराने व वरिष्ठ साथी हैं.” आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र हुड्डा के बीच काफी अच्छी दोस्ती मानी जाती है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हुड्डा ही कैप्टन की कांग्रेस में घर वापसी का जरिया बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

बीजेपी की कार्यशैली से नाराज हैं कैप्टन?

कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से वह लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं. कैप्टन ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे हमेशा सलाह ली जाती थी, लेकिन बीजेपी में फैसले सीधे ऊपर से थोप दिए जाते हैं. वह केवल ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया प्रधान बनाए जाने से भी नाराज थे, क्योंकि इस फैसले में उनकी कोई राय नहीं ली गई थी.

इतना ही नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ समय पहले भावुक होते हुए कहा था, “मैं आज भी कांग्रेस को मिस करता हूं, वह एक परिवार की तरह है.” उन्होंने यह भी बताया कि उनके जन्मदिन और भाई के निधन पर राहुल गांधी ने शोक संदेश भेजा था, लेकिन बीजेपी की तरफ से किसी ने कोई संवेदना नहीं जताई. इसके अलावा, कैप्टन पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं, जबकि बीजेपी अकेले सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रही है.

---विज्ञापन---

हुड्डा के दावे पर बीजेपी का पलटवार

दूसरी तरफ, भूपेंद्र हुड्डा के इस दावे पर पंजाब बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है. पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि नेताओं का आपस में संपर्क में होना कोई बड़ी बात नहीं है. हुड्डा ने सिर्फ संपर्क में होने की बात कही है, इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए.

First published on: Jun 05, 2026 12:50 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola