---विज्ञापन---

देश angle-right

Delhi NCR में एक हफ्ते छाए रहेंगे बादल, पहाड़ों में होगी बर्फबारी; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Update: आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कई इलाकों में बर्फबारी और तेज आंधी चलने का अनुमान जताया गया है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Latest Update: देश में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। कहीं हीटवेव है, तो कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तीन दिन तक दिल्ली और साथ लगते इलाकों में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, इस हफ्ते बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान का स्तर 22 से 25 डिग्री रह सकता है। नोएडा में भी तापमान 35 से 39 डिग्री अधिकतम तो न्यूनतम 20 से 23 डिग्री रह सकता है। दो दिन लगातार तेज हवाएं चल सकती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi समेत 12 राज्यों में बारिश और लू का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

गाजियाबाद में अधिकतम 35 से 39 और न्यूनतम 20 से 23 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रह सकता है। गुरुग्राम में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, यहां मौसम साफ रहेगा। यहां पूरे सप्ताह न्यूनतम 20 और अधिकतम 40 डिग्री तक तापमान रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है। विभाग की ओर से 30 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगे कुछ दिन भी मौसम खराब रह सकता है। 3 मई के बात मौसम साफ हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर 4 मई के आसपास बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के कारण बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है।

---विज्ञापन---

कश्मीर घाटी में परीक्षाएं टाली गईं

कश्मीर घाटी में अधिक बर्फबारी के कारण स्कूल बंद किए गए हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। नई तारीखों का ऐलान जल्द होगा। यहां पर कई इलाकों में पिछले 3 दिन से बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऊंचे इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है। जिसके बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0194-2474499, 1800-180-7038 और 0194-2470465 जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि अभी ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल में गर्मी का दौर जारी रहेगा। पुडुचेरी में हीटवेव के कारण 5 मई तक स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं, मेघालय, त्रिपुरा, असम, केरल और कर्नाटक में लू की आशंका जताई गई है।

First published on: Apr 30, 2024 06:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola