---विज्ञापन---

देश angle-right

पहले जीभ से रोका चलता पंखा, अब नाक में ठोंकी कील; इस भारतीय शख्स ने दुनिया को कर दिया हैरान

Guinness World Records Kranthi Kumar Panikera : क्रांति कुमार पनीकेरा ने अब नाक में एक के बाद एक कीलें डालकर अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Guinness World Records Kranthi Kumar Panikera : भारतीय “ड्रिल मैन” के नाम से मशहूर क्रांति कुमार पनीकेरा अजीब-अजीब तरह से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं। उनके वीडियो को देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक साथ कई चलते पंखे को अपनी जीभ से रोकते दिखाई दिए थे लेकिन अब ‘ड्रिल मैन’ ने जो किया है, उससे हर कोई हैरान है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (जीडब्ल्यूआर) ने क्रांति कुमार पनीकेरा का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पनीकेरा अपनी नाक में एक के बाद एक कील हथौड़ी लेकर ठोंक रहे हैं। बताया गया कि 27 कीलें नाक में ठोंककर उन्होंने अपने नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

---विज्ञापन---

बना दिया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पनीकेरा नाक में एक कील डालते हैं और फिर हथौड़ी से उसे ठोंकते हैं। इसके बाद उसे बाहर निकालकर दूसरी कील नाक में डालकर ठोंकते हैं। वह ऐसा तब तक करते गए, जब तक कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर लिया। यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रिकॉर्ड ऐसा बनाओ कि तोड़ने की कोशिश करने वालों की रूह कांप जाए। एक ने लिखा कि ये तो बहुत खतरनाक है, मैं तो ऐसा रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की कभी भी कोशिश नहीं करूंगा। एक अन्य ने लिखा कि आखिर भारतीय लोग इस तरह के अजीब रिकॉर्ड क्यों बना रहे हैं? एक ने लिखा कि भाई रिकॉर्ड बनाना अपनी जगह है लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : बेटे की गर्लफ्रेंड पर मुरीद हुआ बाप, कर बैठा ‘पाप’, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

---विज्ञापन---

इससे पहले क्रांति कुमार पनीकेरा ने एक मिनट में 57 चलते इलेक्ट्रिक पंखे को जीभ से रोका था। ऐसा कर उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। तब क्रांति के इस स्टंट को देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे।

First published on: Jan 11, 2025 02:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola