कन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन पर गिरा लेंटर, मलबे में कई मजदूर, 22 को निकाला बाहर

UP kannauj Railway Station Accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन लेंटर के गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में कई मजूदरों के फंसे होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Kannauj (1)

UP kannauj Railway Station Accident : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। गति शक्ति के तहत कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक से गिर पड़ा, जिसके मलबे में कई मजदूरों के दबने की सूचना है। पुलिस प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। बताया जा रहा है कि अभी तक मलबे से 22 मजदूरों को बाहर निकाला गया।

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान स्टेशन की दो मंजिल बिल्डिंग का निर्माणाधीन लेंटर अचानक से गिर गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दबे हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन समेत रेलवे के अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन का सामने आया Video

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटा रहे हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। हालांकि, अभीतक किसी के मरने की सूचना नहीं आई है।

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

मलबे से बाहर निकाले गए 22 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने का आदेश दिया। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनसीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

कन्नौज हादसे पर रेलवे का आया बयान

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कन्नौज हादसे पर कहा कि इस घटना की जानकारी दोपहर 2:39 बजे मिली। 5 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों को 5,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। रेलवे और राज्य सरकार की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ