'कितने मूर्ख हैं, हनुमानजी से कैसी भाषा बुलवा दी', कुमार विश्वास का मनोज मुंतशिर पर हमला

Kumar Vishwas vs Manoj Muntashir : कवि कुमार विश्वास ने इशारों की इशारों में मुनोज मुंतशिर पर हमला बोला है, मनोज मुंतशिर ने कुमार विश्वास को ‘नफरती चिंटू’ कहकर पलटवार किया है।

Kumar Vishwas (1)

Kumar Vishwas vs Manoj Muntashir : कवि कुमार विश्वास लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिस पर विवाद हो रहा है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर इशारों ही इशारों में तंज के बाद सैफअली खान पर तंज कसा था और अब उन्होंने मनोज मुंतशिर पर हमला बोला है। कुमार विश्वास के कटाक्ष का जवाब मनोज मुंतशिर ने भी दिया है। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के बयान और मनोज मुंतशिर के जवाब की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

एक कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने कहा कि इन लोगों ने राम पर फिल्म बनाई। कितने मूर्ख हैं ये। हनुमान जी से कैसी भाषा बुलवा दी और इसके बाद टीवी पर बहस कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वो तो भगवान थोड़ी थे, भक्त थे। कुमार विश्वास ने आगे कहा कि भाई मेरे, भगवान राम को कुछ भी कह लेना लेकिन उनको कुछ भी मत कह देना फिर तो राम जी भी नहीं बचा पाएंगे।

विज्ञापन

‘तुमने छपरियों की भाषा बुलवा दी’

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि प्रभु राम ने हनुमान को लेकर लक्ष्मण जी से कहा था कि ये भाषा की मधुरता को जानने वाला ये सुग्रीव का सचिव निश्चित रूप से कोई बड़ा विद्वान है, जिसने वेद, ग्रंथ पढ़े हैं। इतनी सुंदर भाषा बोल रहा है और तुमने छपरियों की भाषा बुलवा दी। फिर कहते हो कि क्षमा दान दे दो।

विज्ञापन

कुमार विश्वास ने कहा- नफरती चिंटू

कुमार विश्वास के इस बयान का जवाब खुद मनोज मुंतशिर ने X पर दिया है। उन्होंने लिखा कि अरे भाई , मेरे कारण किसी की रोजी-रोटी चल रही है तो चलने दीजिए। बजरंग बली की कृपा है जो मुझे इस लायक बनाया। प्रेम बांटिए, श्री राम को दिखाइए, नफरती चिंटुओं को क्यों जगह दे रहे हैं। जय श्री राम!

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मनोज जी आपके दिए गए संवाद से मुझे भी शिकायत है और बहुत ज्यादा है लेकिन ये बात कुमार विश्वास को नहीं कहनी चाहिए जो कवि – फिर राजनेता – अब कथावाचक होकर सिंहासन पर बैठकर संभावनाएं तलाश रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि मनोज मुंतशिर को आज तक अपनी लिखी भाषा पर जरा-सा भी अफसोस नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि दोनों के बीच एक बार सार्वजनिक मंच पर चर्चा होनी चाहिए, लोग खुद ही निश्चित कर लेंगे कि कौन बड़ा नफरती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ