पत्नी से मिलने की चाह में दी जान, घर वाले परेशान; 6 माह पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

Barabanki News : कोर्ट मैरिज करने के बाद भी जब पत्नी साथ रहने नहीं आ पाई तो शख्स ने ऐसा कदम उठाया कि इलाके के लोग हैरान रह गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Barabanki News

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी के मायके से लौटकर ना आने से इस कदर दुखी हो गया कि अपनी जान दे दी। शख्स की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुराल वालों पर लगे आरोपों की जांच पुलिस करने वाली है।

विज्ञापन

पूरा मामला कोतवाली बदोसराय के खोर गांव का है। यहां के रहने वाले लड़के ने 6 महीने पहले एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद लड़की अपने घर गई और इसके बाद भी  उसे वापस नहीं आने दिया गया। इससे शख्स बार बार परेशान रहता था।

विज्ञापन

ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले इस कोर्ट मैरिज को निरस्त करने का दबाव बना रहे थे और वह इस शादी से खुश नहीं थे। इतना ही नहीं, ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब पत्नी घर नहीं आ पाई, सुसराल वाले परेशान करते रहे तो उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

शख्स का शव गांव के ही एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शख्स के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाये हैं।

विज्ञापन

शख्स ने लिखा है कि हम दोनों करीब चार साल से रिलेशन में हैं और एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन यह बात जब लड़की के घर वालों को पता चली तो उन्होंने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया और अब इस कदर परेशान हो चुका हूं कि ये (आत्महत्या) कदम उठा रहा हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ