---विज्ञापन---

देश angle-right

बाढ़, लैंडस्लाइड, तबाही और मौतें…आखिर कब थमेगी बारिश? जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। त्रिपुरा में बाढ़ ने तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज और कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। देशभर में भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में जहां भारी बारिश के बावजूद लोग चिपचिपी उमस से परेशान हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड लोगों की जान ले रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ ने मौत का मंजर दिखा रखा है।

दिल्ली-NCR में गत एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक देशभर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वीकेंड पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। आइए देशभर में मौसम का हाल जानते हैं और IMD के ताजा अपडेट भी देखते हैं कि आज कहां-कहां बारिश होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस वीकेंड अच्छी बारिश हो सकती है। गुरुवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाता है, लेकिन उमस रहती है। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली का तापमान अगस्त महीने में पहली बार 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं दिल्ली-NCR में मौसम 25 अगस्त तक खराब रहेगा और अच्छी बारिश हो सकती है।

आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, कर्नाटक, केरल में अच्छी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, कल 24 अगस्त को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola