कभी बैटरी खराब तो कभी नहीं होता था स्टार्ट, Ola electric scooter से परेशान युवक ने शोरूम में ही लगा दी आग, देखें वीडियो

Man sets Ola showroom on fire in Karnataka: ओला स्कूटर में बार-बार खराबी आ रही थी, शोरूम वाले उसे ठीक नहीं कर रहे थे। परेशान ग्राहक ने शोरूम में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Ola electric scooter man sets showroom on fire, Ola electric scooter man sets showroom on fire Karnataka, Ola electric scooter, ev scooter
विज्ञापन

Man sets Ola showroom on fire in Karnataka: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में आए दिन लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं। कोई उसकी बैटरी से परेशान है तो कोई बिल्ड क्वालिटी से।  इसी तरह के एक मामले में अपने ओला स्कूटर में आए दिन आने वाली खराबी से नाराज एक शख्स ने कंपनी के शोरूम में ही आग लगा दी। इंटरनेट पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि ओला का शोरूम धूं-धूं कर जल रहा है।

विज्ञापन

युवक ने एक महीने पहले ही लिया था स्कूटर

जानकारी के अनुसार ये मामला कर्नाटक के कलबुर्गी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां रहने वाले मोहम्मद नदीम नामक युवक ने करीब एक महीने पहले ही करीब 1.4 लाख कीमत वाला ओला स्कूटर खरीदा था। नदीम का आरोप है कि स्कूटर खरीदने के एक-दो दिन के बाद ही उसमें परेशानी आनी शुरू हो गई थी। कभी उसकी बैटरी ठीक से नहीं चलती थी तो कभी वह स्टार्ट नहीं होता था।

विज्ञापन

शिकायत के बाद भी शोरूम कर्मचारियों ने नहीं की सुनवाई

नदीम का दावा है कि वह कई बार कलबुर्गी स्थित ओला के शोरूम गया। लेकिन हर बार शोरूम कर्मी उसे केवल आश्वासन देते लेकिन उसका स्कूटर ठीक नहीं किया जाता था। आरोप है कि कुछ दिन बाद तो शोरूम वालों ने ठीक से जवाब देना भी बंद कर दिया। एक लाख से ज्यादा रुपये खर्च होने के बाद भी उसे सही खराब स्कूटर दिया गया, जिससे वह काफी परेशान था।

पेट्रोल डालकर लगा दी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 सितंबर को इस सब से परेशान नदीम ने शोरूम में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। इस आग में छह टू व्हीलर और शोरूम का अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आगजनी से करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस आगजनी का वीडियो वायरल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ