'सड़कें ब्लॉक, इंटरनेट ठप, बिजली गुल'; लेह-लद्दाख बाकी दुनिया से कटा, जानें कैसे हैं हिमाचल के हालात?

Leh Ladakh Snowfall Atal Tunnel Rohtang: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते 5 जिले पूरी दुनिया से कटे हुए हैं। सड़कें बर्फ से अटी हैं। ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। बिजली नहीं होने से मोबाइल बंद हैं। लोगों तक जरूरत की चीजें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

Himachal Weather Leh Ladakh Snowfall

Himachal Weather Leh Ladakh Snowfall

Atal Tunnel Rohtang Blocked Due to Snowfall: भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में मनाली-अटल टनल रोहतांग सुरंग और मनाली-रोहतांग दर्रे सहित 374 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। किन्नौर में 32, चंबा में 27, कुल्लू में 19 सड़कें बंद हो गईं हैं।

विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति के अधिकांश इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। सड़कें बंद होने और बिजली गुल होने से पूरे जिले में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 11 मार्च से अगले 4 दिन तक राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

4 दिन मौसम काफी खराब रहने की भविष्यवाणी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, सबसे ज्यादा 285 सड़कें लाहौल-स्पीति जिले की ब्लॉक हैं। इस कारण लेह-लद्दाख समेत 5 जिले बाकी दुनिया से कटे हुए हैं। पूह डिवीजन में 97 ट्रांसफार्मर ठप हैं। कल्पा में 93 और निचार उपखंड में 3 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। जिसके चलते 10 मार्च की रात से और 12 मार्च की रात तक मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। करीब 4 दिन जहां निचली इलाकों में बारिश होगी, वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी भी आएगी।

विज्ञापन

रास्ते खोलने के लिए किए जा रहे प्रयास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BRO सड़कें साफ करने में जुटा है, लेकिन सिंगल लेन रोड होने और सड़कों पर ब्लैक आइस जमने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि इमरजेंसी और रोजमर्रा की चीजें लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख की ओर भेजी जा रही है, लेकिन पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में हिमस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी, जिसे जल्दी खोला जाएगा। सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग तक सड़क साफ कर दी गई है, लेकिन ब्लैक आइस जमी है। DSP मनाली केडी शर्मा ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अभी अटल टनल बंद रहेगी। पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ