Hajj 2024 Saudi Arabia: सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच इस साल हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लोग अपने प्रियजनों के शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हर मुस्लिम में अपने जीवन में एक बार हज यात्रा पर जाना चाहता है। हज 2024 के दौरान दुनियाभर से मुसलमान सऊदी अरब के मक्का और मदीना पहुंचे। लेकिन भीषण गर्मी और लू के कारण यहां 90 भारतीयों समेत 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
ऐसे में सऊदी सरकार की दुनिया भर में किरकिरी हुई है। क्योंकि सरकार ने गर्मी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए। अभी तक सऊदी सरकार की ओर इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही मौतों की संख्या को लेकर कोई खुलासा किया है। हालांकि अभी भी सैकड़ों मुस्लिम परिवार अपने परिजनों के शव को वतन ले जाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
भीषण गर्मी और लू बनी जानलेवा
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच दिवसीय हज यात्रा के दौरान कम से कम 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर के 18 लाख से अधिक मुसलमान इस बार हज यात्रा में हिस्सा लिया था। इस दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सोमवार को मक्का में अधिकतम तापमान 51.8 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अकेले मिस्त्र में ही कम से कम 600 लोगों की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग देशों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक 992 लोगों की मौत हो गई।
इन देशों के हज यात्रियों की हुई मौत
सऊदी के राजनयिकों की मानें तो पांच दिवसीय हज यात्रा के दौरान 80 भारतीयों की भी मौत हो गई। मारे गए सभी हजयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। मिस्र के अलावा जाॅर्डन, इंडोनेशिया, ईरान, ट्यूनीशिया, ईराक के अलावा सेनेगल ने अपने-अपने नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि कई मामलों में अधिकारियों ने कारण नहीं बताया है। मारे गए हजयात्रियों के परिजन सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्तेदारों की सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। ताकि उनके बारे उन्हें कोई जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ेंः 51.8 डिग्री तापमान और…गर्मी से मौत के भयावह आंकड़े; 550 हज यात्रियों की गई जान
ये भी पढ़ेंः आमिर हमजा कौन? जो जम्मू आतंकी हमले का मास्टरमाइंड, पाकिस्तान में ढेर
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines